फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में एक दिन की थानेदार बनीं सोनाली, कहा- फरियादी संकोच न करें, पुलिस दिखाए अपनापन

Thu, 19 Nov 2020 02:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Sonali became a one-day SHO of Cantt Police Station Complaints listened to problems in Varanasi
समस्या सुनतीं सोनाली। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कैंट थाने की एक दिन थाना प्रभारी सोनाली श्रीवास्तव ने गुरुवार को फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादी अपनी शिकायत या समस्या बताने में संकोच न करें। पुलिसकर्मी अपनापन दिखाते हुए फरियादियों से पेश आएं।

Sonali became a one-day SHO of Cantt Police Station Complaints listened to problems in Varanasi

दरअसल, शुक्रवार यानी 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहल पर दुनिया भर के देशों में वैश्विक बाल दिवस मनाया जाता है। किशोरियों और महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए इन दिनों उत्तर प्रदेश में भी मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

Sonali became a one-day SHO of Cantt Police Station Complaints listened to problems in Varanasi

अभियान को गति देने के क्रम में वैश्विक बाल दिवस की पूर्व संध्या पर सोनाली को कैंट थाने का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान सोनाली ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और आजमगढ़ से घर छोड़ कर आई एक हमउम्र युवती को समझा-बुझाकर उसे उसके परिजनों को सौंपा। सोनाली के सहयोग के लिए कैंट थाने के निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और प्रशिक्षु डिप्टी एसपी आस्था जायसवाल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali became a one-day SHO of Cantt Police Station Complaints listened to problems in Varanasi

स्नातक उत्तीर्ण सोनाली ने कहा कि वह शिक्षिका बनना चाहती थी। इसके लिए तैयारी भी कर रही हैं। वह खुद थाना और पुलिस शब्द सुन कर ही घबरा जाती थीं। जब वह थाने आईं और पुलिस की कार्यपद्धति को समझा तो उन्होंने भी ठान लिया है कि अब वह पुलिस अफसर ही बनेंगी और इसके लिए जीतोड़ मेहनत करेंगी।

विज्ञापन
Sonali became a one-day SHO of Cantt Police Station Complaints listened to problems in Varanasi

उधर, इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले की पुलिस रोजाना हरसंभव प्रयास कर रही है। उसी क्रम में यह एक नया प्रयास कर समाज में संदेश देने की कोशिश की गई है कि किशोरियां, युवतियां और महिलाएं अपने साथ होने वाले अन्याय को लेकर चुप्पी तोड़ें। पुलिस, थाना और चौकी को लेकर किसी भी तरह का संकोच न करें। जिले के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क सिर्फ और सिर्फ उन्हीं की शिकायतों के समाधान के लिए स्थापित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed