फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali 2020: काशी के 84 गंगा घाट 15 लाख दीयों से होंगे रोशन, अयोध्या की तरह होगा भव्य आयोजन

Thu, 19 Nov 2020 09:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Nov 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi: 84 Ganga Ghats of Kashi will be illuminated with 15 lakh diyas,grand event will be like Ayodhya
देव दीपावली। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में देव दीपावली बहुत भव्य तरीके से मनाई जाएगी। काशी के 84 घाट करीब 15 लाख दीये से जगमग होंगे। इस बार देव दीपावली पर वाराणसी भगवान राम की नगरी अयोध्या की तरह भव्य सजेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

Dev Deepawali in varanasi: 84 Ganga Ghats of Kashi will be illuminated with 15 lakh diyas,grand event will be like Ayodhya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस वर्ष देव दीपावली पर ना भूतो ना भविष्यति स्तर का ग्रैंड शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गंगा नदी में पानी की लहरों पर लेजर शो एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से काशी की महिमा, शिव की महिमा एवं गंगा अवतरण आदि का भव्य प्रदर्शन होगा। बनारस के घाटों पर देव दिवाली हर साल बड़े पैमाने पर मनाई जाती है और दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं।

Dev Deepawali in varanasi: 84 Ganga Ghats of Kashi will be illuminated with 15 lakh diyas,grand event will be like Ayodhya

बनारस में देव दीपावली पर पिछले साल की तुलना में दीयों की संख्या ज्यादा होगी और गंगा घाट जगमग रोशन होंगे। गंगा पार रामनगर में भी दीपदान के साथ आयोजन हो सकते हैं। साथ ही ये भी आशंका है कि मुख्यमंत्री एक दिन पहले बनारस का दौरा कर देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi: 84 Ganga Ghats of Kashi will be illuminated with 15 lakh diyas,grand event will be like Ayodhya

शासन ने सोमवार को देव-दीपावली को और सुंदर व आकर्षक बनाने का निर्देश दिया है। सरकार की मंशा है कि विगत सालों से इस बार और यादगार आयोजन किया जाए। सरकार ने देव-दीपावली की प्रस्तावित कार्ययोजना भी मांगी है। आदेश मिलने के बाद से जिला प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi: 84 Ganga Ghats of Kashi will be illuminated with 15 lakh diyas,grand event will be like Ayodhya

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सरकार की इच्छा है कि अयोध्या जैसा भव्य आयोजन काशी की देव-दीपावली में हो, इसको लेकर सरकार ने विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया है। इसको देखते हुए वीवीआईपी, वीआईपी के आने वालों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed