{"_id":"58a1d6d04f1c1b5933d84c8e","slug":"son-of-mukhtar-ansari-submit-his-nomination-from-ghosi-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासी मैदान में पहली बार खेलने को उतरा मुख्तार अंसारी का बेटा, आसान नहीं होगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी मैदान में पहली बार खेलने को उतरा मुख्तार अंसारी का बेटा, आसान नहीं होगी राह
Tue, 14 Feb 2017 03:22 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 14 Feb 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्वांचल में बाहुबली नेता की पहचान रखने वाले मुख्तार अंसारी और उनका परिवार इस बार बसपा से विधानसभा चुनाव में है। राजनीति के इस सियासी मैदान में मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी को पहली बार पारी खेलने का मौका मिला है। अब्बास ने सोमवार को घोसी विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। अब सवाल यह है कि क्या अब्बास अंसारी इस सियासी मैदान में लंबी पारी खेल पाएंगे?. आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
घोसी विधान सभा के प्रमुख दलों से घोषित प्रत्याशियों में इस बार लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही है। पूर्व राजस्व मंत्री फागू चौहान लगातार छठवीं जीत दर्ज करने को लिए मैदान में हैं, वहीं मुख्तार अपने बेटे अब्बास को राजनीतिक विरासत सौंपने के साथ ही खुद सदर सीट से अपनी प्रतिष्ठा भी बचाने के लिए लगे हैं। सपा के विधायक सुधाकर सिंह दो बार चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार मैदान में हैं। इन दिग्गजों के मैदान में आने के बाद यहां की लड़ाई को दिलचस्प माना जा रहा है।
3 of 6
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए मऊ के घोसी विधानसभा सीट से सोमवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने बसपा से अपना नामांकन भरा। 25 वर्षीय अब्बास अंसारी सियासी मैदान में पहली बार खेलने के लिए उतरे हैं। नामांकन के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार शुरू से हीं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब मैं पैदा हुआ उसके बाद से ही समाजसेवा की शिक्षा दी गई। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में राजनीति में आने वाले पहले व्यक्ति मेरे दादा डॉ मुख्तार अहमद अंसारी थे। मेरे दादा प्रेरणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वो निःस्वार्थ राजनीति करने के लिए हीं बसपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता मुख्तार अंसार की छवि केवल मीडिया ने ही बनाई है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि अब्बास अंसारी के उपर किसी भी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।