{"_id":"5bf189c6bdec22694623e45f","slug":"soldier-creamated-after-20-hour-sdm-assure-for-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दिया भरोसा तो 20 घंटे बाद हुआ जवान का अंतिम संस्कार, इस मांग पर अड़े थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दिया भरोसा तो 20 घंटे बाद हुआ जवान का अंतिम संस्कार, इस मांग पर अड़े थे परिजन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील बिंद
- फोटो : amar ujala
गोपीगंज के मदनपुर गांव निवासी वकील बिंद छत्तीसगढ़ में तैनात थे। 15 नवंबर को दंतेवाड़ा में सड़क के किनारे उनका पार्थिव शरीर मिला था। शनिवार शाम सात बजे एंबुलेंस से पार्थिव शरीर मदनपुर गांव लाया गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना सारी रात जारी रहा। रविवार दोपहर तीन बजे के बाद एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह के आश्वासन पर लोग माने।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें वकील बिंद को शहीद का दर्जा देने, दिवंगत जवान की पत्नी या भाई को नौकरी संग शहीदों को मिलने वाली सुविधाएं दिलाने की मांग की गई थी। करीब 20 घंटे बाद जवान के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से जैसे ही बाहर निकाला गया। घर और गांव की महिलाओं के रोने से वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। शाम पांच बजे बिहरोजपुर गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, विधायक हंडिया हाकिम लाल बिंद, विधायक रमेश बिंद आदि ने श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवानों की ओर से भेजी गई तात्कालिक 50 हजार रुपये की मदद वकील बिंद की पत्नी सीमा बिंद को सौंपी गई। एसडीएम अमृता सिंह ने कहा कि मांगपत्र आला अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एसडीएम
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि मदनपुर गांव निवासी रामनाथ बिंद के पुत्र वकील कुमार बिंद 2014 में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में भर्ती हुए थे। 2016 में उनकी शादी हुई और तकरीबन आठ माह पूर्व एक बच्चा हुआ। जब वकील बिंद के बारे में यह सूचना मिली तो पत्नी, मां और परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक लहर दौड़ गई।