फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा की बाइक रैली में नहीं लागू हुआ यातायात माह का नियम, सीएम के सामने उड़ी धज्जियां

Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic rule break in BJP bike rally in front of CM yogi at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा में शनिवार को भाजपा की तरफ से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। बनारस में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। बाइक रैली के दौरान जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Traffic rule break in BJP bike rally in front of CM yogi at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
बाइक रैली में सीएम योगी ने यातायात माह में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों के सामने बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्रवाई करने के बजाय यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ पुलिस चलती नजर आई।

 
Traffic rule break in BJP bike rally in front of CM yogi at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
बता दें कि सीएम ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से कमल संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा का झंडा हाथ में ले लिया। सीएम के हरी झंडी दिखाते ही जय श्रीराम के नारे लगे। कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic rule break in BJP bike rally in front of CM yogi at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि शुक्रवार को ही रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। बाइक रैली के पूर्व जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क करके क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने रैली में शामिल होने की अपील की। उधर, काशी विश्वनाथ मंडल में पदाधिकारियों ने देर रात तक बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया था। भाजपा की ओर से प्रदेश के 80 लोकसभा में शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जा रही है। 

 
विज्ञापन
Traffic rule break in BJP bike rally in front of CM yogi at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आए। वहीं रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली में और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कन्नौज में बाइक पर सवार होकर रैली कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में पार्टी का संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed