फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शंभूपुर हत्याकांड: अरविंद के ऊपर सवार हो जाती थी सुनील की आत्मा, परिवार में अब कोई पुरुष नहीं बचा; जलीं चिताएं

Thu, 24 Sep 2026 05:49 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 24 Sep 2026 05:49 AM IST
सार

शंभूपुर हत्याकांड के बाद परिवार में सात बच्चियां और महिलाएं रह गई हैं। परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है। बबिता की मां के अनुसार, अरविंद के ऊपर सुनील की आत्मा सवार हो जाती थी। घटना में हत्यारोपी की 10 वर्षीय बेटी की बांह में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Shambhupur Massacre Sunil spirit used possess Arvind no male member left in family funeral pyres lit
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

अरविंद की सनक ने अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। हत्या के बाद अरविंद मुठभेड़ में मारा गया। बेटे की भी मौत हो गई। बड़े भाई सुनील सिंह की पहले ही हत्या हो चुकी है। अब परिवार में सात बच्चियां और महिलाएं ही बची हैं। इनमें अरविंद की दो बेटियां भी शामिल हैं। परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है। परिवार में दिवंगत सुनील की पत्नी और उनकी तीन बेटियां, अरविंद की दो बेटियां और मां ही हैं। अरविंद के पिता का निधन पहले ही हो चुका था। अब बच्चों और परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी सुनील की पत्नी व उसकी सास पर आ गई है। 



Shambhupur Massacre Sunil spirit used possess Arvind no male member left in family funeral pyres lit
शंभूपुर गांव में घर के बाहर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

एसओजी के साथ 10 थानों की पुलिस पीएसी बुलाई गई: पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलाई थी। एसओजी के साथ करीब 10 थानों की पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। घर को चारों ओर से घेर लिया गया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद एसपी ने जानकारी दी कि एसडीएम मौके पर आ गए हैं। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि डरने की जरूरत नहीं है। उसकी जो भी मांग है, उसे सुना जाएगा।

Shambhupur Massacre Sunil spirit used possess Arvind no male member left in family funeral pyres lit
अरविंद के घर के बाहर गमगीन माहाैल। - फोटो : संवाद

लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां मार कर पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या का आरोपी अरविंद सिंह (42) मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने तीन बच्चों को बंधक बनाकर घर में ही करीब आठ घंटे तक बैठा था। पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया तो फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shambhupur Massacre Sunil spirit used possess Arvind no male member left in family funeral pyres lit
घर के बाहर पुलिस। - फोटो : संवाद

मरने से पहले आरोपी ने सात साल के बेटे शौर्य की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, हत्यारोपी की मां श्याम बली देवी और बहन साधना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शाैर्य की माैत पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के दाैरान हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। हालांकि, एसपी डाॅ अनिल कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Shambhupur Massacre Sunil spirit used possess Arvind no male member left in family funeral pyres lit
एक साथ जलीं चिताएं। - फोटो : संवाद

शंभूपुर गांव में मंगलवार की शाम पांच बजे दिवंगत भाई सुनील सिंह की आत्मा की शांति के लिए पूजा कराने से नाराज अरविंद सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी बबिता सिंह (45), बेटे शाैर्य सिंह उर्फ लक्खा (7), पुजारियों महेंद्र पाठक (42) और अखिलेश मिश्रा (55) की हत्या कर दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed