{"_id":"5a8b0eee4f1c1b1d368bb4b2","slug":"ras-banaras-festavl-start-at-assi-ghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्सी घाट पर रस बनारस का शुभारंभ, जीवंत हुआ मिनी भारत का नजारा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी घाट पर रस बनारस का शुभारंभ, जीवंत हुआ मिनी भारत का नजारा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मेले में पारंपरिक, लोक और आदिवासी नृत्य महोत्सव के अलावा हस्तकला, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक खाद्य महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से किया गया है। महोत्सव में 40 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा का बीन वादन, मणिपुर का लाईहरोबा, यूपी का लोकनृत्य, मिजोरम का चेरांव, झारखंड का छऊ और राजस्थान का कच्ची घोड़ी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मेला प्रभारी एमएम मणि तिवारी ने बताया कि मेले में देश के सभी प्रांतों की कला और संस्कृति का समन्वय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मेले में मणिपुर, राजस्थान, दीमापुर, यूपी, उत्तराखंड, कोलकाता, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेशों के शिल्पकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को मेले का उद्घाटन आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली के अद्वैत गण नायक ने किया। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम रस बनारस में 21 और 22 को सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत 21 को मानमंदिर घाट पर अवंतिका मिश्र का तबला, पं. नरेंद्र मिश्र का सितार व पूरण महाराज का तबला, सौरव-गौरव का कथक और संजीव एवं अश्विनी शंकर का शहनाई वादन पेश किया जाएगा। 22 फरवरी को आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मालिनी अवस्थी की ठुमरी, विशाल कृष्णा एवं समूह का कथक और श्रुति सड़ोलीकर का शास्त्रीय गायन होगा।