सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को दूसरी बार वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। पीएम के संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की तो अपना दल(एस) द्वारा आयोजित रैली में प्रदेश के विकास पर बात की। सीएम को रविवार सुबह 10:55 पर आना था लेकिन खराब मौस के कारण वो बाबतपुर एयरपोर्ट पर 12 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सर्किट हाउस गए। आगे की स्लाइड्स में देखें
2 of 11
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना की शुरूआत की। उन्होंने 10 परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। पीएम के संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान वो थोड़ नाराज दिखे। पिछले दौरे में दिए गए निर्देशों को अब तक अमल में आता न देख सीएम ने अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने सामनेघाट,चौकाघाट और मंडुवाडीह आरओबी के अब तक निर्माण कार्य पूरा न होने का कारण पूछा। सीएम योगी ने कहा कि 31 जुलाई तक इनका निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करा लें।
3 of 11
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा और कई राज्य मंत्री भी शामिल थे। उन्होंने ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा और पूर्वांचल विद्युत निगम को तलब करते हुए कहा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने ताकिद किया की शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं। किसी भी प्रकार की बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
4 of 11
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सरकार के 100 दिन के उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने जानकारी दी की इन 100 दिनों में 8000 खराब ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि हम उस दिशा में काम कर रहे हैं जिसके तहत बिना बिजली वाले घरों जिनकी संख्या लगभग 60 लाख उनलोगों तक बिजली निवार्ध रूप से पहुंचे।
5 of 11
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने डेढ़ घंटे तक काशी की विकास योजनाओं की समीक्षा की। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के बाद लापरवाही बरतने वाले विभागों के पेच भी कसे। जल निगम और सिंचाई विभाग को अंतिम चेतावनी देते हुए 15 अगस्त तक हर हाल में ओवर हेड पानी टंकी चालु करने का निर्देश दिया।