{"_id":"5a338fc74f1c1b6a118b7ee6","slug":"see-the-photos-of-varanasi-local-food-baati-chokha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों की जुबानीः बनारस के पारंपरिक खान-पान में ऐसा स्वाद जो हमेशा रहेगा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों की जुबानीः बनारस के पारंपरिक खान-पान में ऐसा स्वाद जो हमेशा रहेगा याद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 04 May 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
baati
- फोटो : अमर उजाला
विश्व की प्राचीन नगरी काशी दुनियाभर में केवल धर्म, संस्कृति और अध्यात्म के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि यहां का खान-पान और स्वादिष्ट व्यंजन भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज हम आपको उन्हीं लजीज व्यंजनों में से एक से रूबरू करा रहे हैं....
baati
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के पारंपरिक खान-पान में शुमार बाटी-चोखा की दुनिया दीवानी है। बनारसी खानपान में बाटी-चोखा का खास स्थान है। तड़के वाली दाल और चावल, साथ में चटनी इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। शहर में बाटी-चोखा के लिए कई रेस्टोरेंट प्रसिद्ध हैं। छुट्टियों के दिन इन दुकानों और रेस्टोरेंट में काफी ज्यादा भीड़ बढ़ जाती है।
baati
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि बनारस के फाइव स्टार होटलों से लेकर नामी रेस्टोरेंट और सड़कों, गलियों पर यह हर जगह आसानी से उपलब्ध है। बनारस के स्ट्रीट फूड में बाटी-चोखा सबसे ऊपर है। वहीं, जिन्हें बाटी-चोखा के साथ दाल-चावल पसंद है, उनके लिए भी तमाम विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
baati
- फोटो : अमर उजाला
तेलियाबाग, सिगरा, पांडेयपुर, कचहरी और लंका समेत शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों के किनारे ठेले पर सजीं बाटी-चोखा की दुकानों पर गरीब, मजदूर से लेकर लग्जरी कार पर सवार बड़े-बड़े व्यवसायी और अफसर तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
baati
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा क्षेत्र में ठेले पर बाटी की दुकान लगाने वाले पप्पू बताते हैं कि बाटी-चोखा भी आम खाने की तरह ही बनता है। बस इसे पकाने की विधि थोड़ी अलग होती है।