{"_id":"59e78b194f1c1baf678b669d","slug":"see-the-photos-of-varanasi-decoration-at-this-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन से कम नहीं है दिवाली पर काशी की सजावट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन से कम नहीं है दिवाली पर काशी की सजावट, देखें तस्वीरें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 19 Oct 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
lighting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी रंग-बिरंगी लतरों, फूल-मालाओं और वंदनवारों से सज गई। रंगोलियों-अल्पनाओं से घर-आंगन को सजाया गया। ऊंची इमारतों से लेकर प्रतिष्ठानों तक पर जगमगाती लड़ियों से भोले की नगरी की छटा निखर गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
lighting
- फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर गंगा तट से लेकर बहरी अलंग तक हर तरफ का नजारा ऐसा ही था। शुक्रवार को ज्योति पर्व पर दीपमालिकाएं सजाई जाएंगी। मंदिरों, भवनों से लेकर घाटों, मढ़ियों को पंक्तिबद्ध दीपों से सजाया जाएगा।
lighting
- फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर गुरुवार की सांझ ढलते ही भवनों को रोशन कर दिया गया। नरक चतुर्दशी पर घरों की शुद्धता के लिए दीपज्योति जलाई गई। बाथरुम की सफाई कर दीये जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
lighting
- फोटो : lighting
इस मौके पर महिलाओं ने तुलसी के चौरा पर जहां दीपों की पंक्तियां सजाईं, वहीं घर-आंगन में चौरठ और हल्दी की रंगोलियों की एक से एक डिजाइन बनाई गई। गंगा तटों पर सूर्यास्त के बाद से ही महिलाओं की भीड़ दीपदान के लिए पहुंचने लगी।
विज्ञापन
lighting
- फोटो : self
नरक चतुर्दशी पर अकाल मृत्यु के भय से बचने के लिए खास जतन किए गए। इस शाम यमराज के नाम पर दीए जलाए गए। मीरघाट स्थित धर्मकूप पर दीप जलाने के लिए महिलाओं, बच्चों की भीड़ लगी रही।यहां यमराजेश्वर महादेव की सविधि पूजा, अभिषेक किया गया।