{"_id":"5bec16e3bdec2269695da324","slug":"see-the-photos-of-those-project-who-inaugrated-by-pm-modi-at-varanasi-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: वाराणसी में 2 दिन पहले पीएम मोदी ने जिन योजनाओं का किया था लोकार्पण, अब ऐसा है उनका हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: वाराणसी में 2 दिन पहले पीएम मोदी ने जिन योजनाओं का किया था लोकार्पण, अब ऐसा है उनका हाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
किसी नदी पर तैयार देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद सोमवार को ही सभी कंटेनर रवींद्र नाथ टैगोर से जेटी पर उतार लिए गए। इसके बाद इन्हें निर्धारित स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन टर्मिनल देखने के लिए आम लोग पहुंचते रहे। टर्मिनल का काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के बाद आईडब्लूएआई और निर्माणकारी कंपनी एफकॉन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यहीं कारण रहा कि लोकार्पण के बाद कई अधिकारी, कर्मचारी छुट्टी पर चले गए। सोमवार को गार्ड को छोड़कर टर्मिनल पर सन्नाटा पसरा रहा।
varanasi
- फोटो : twitter
लोकार्पण के अगले दिन ही दीनापुर एसटीपी नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत रही। अधिशासी अभियंता विवेक सिंह ने दावा किया कि धीरे-धीरे एसटीपी में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड पर पहुंचकर लोग बदलते बनारस को देख रहे हैं। कई लोग गाड़ी से उतरकर सेल्फी ले रहे हैं। फोरलेन पर की गई एलआईडी लाइटिंग आकर्षक है। बाबतपुर की ओर से सारनाथ जाने वाले बौद्ध अनुयायी वाजिदपुर रिंग रोड से संदहा निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के लोकार्पण के अगले दिन ही मंगलवार को रिंग रोड और बाबतपुर पर वाहन फर्राटा भरने लगे। जौनपुर-आजमगढ़-गाजीपुर आने-जाने वाले वाहनों को पहले शहर में घुसना पड़ता था। इस वजह से इन इलाकों में काफी जाम रहता था। अब यहां वाहनों का दबाव कम हुआ है। इन इलाकों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम जाम लगा रहा। बाबतपुर फोरलेन पर रफ्तार बढ़ गई है।