{"_id":"5a83330b4f1c1bca798b9791","slug":"see-the-photos-of-shiva-barat-procession-in-kashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" महाशिवरात्रि पर शिव बारात में उतरी तीनों लोकों की झांकी, खूब उड़े अबीर-गुलाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर शिव बारात में उतरी तीनों लोकों की झांकी, खूब उड़े अबीर-गुलाल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर काशी पुराधिपति जब दूल्हा बनकर निकले तो पूरा शहर उनकी बारात में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा। बारात का स्वरूप देखकर यह अहसास हुआ कि तीनों लोग साक्षात धरती पर उतर आए हों। शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही ब्रह्मा, विष्णु, गणेश, भैरव, भूत, पिशाच और गणों की टोली जब झूमते हुए निकली तो काशी वासी यह दृश्य देखकर अभिभूत हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हर गली, हर डगर बस हर-हर महादेव, बम-बम भोले... का जयघोष गूंज रहा था। महाशिवरात्रि पर्व पर धर्म की नगरी काशी में शहर के सभी हिस्सों से शिवबारात देर रात तक निकलती रही। शिवभक्तों ने इस दौरान बाबा के साथ जमकर होली खेली। महाशिवरात्रि बारात समिति की ओर से दारानगर स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर से शाम सात बजे से बारात निकली।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
काशी की गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देने वाली बारात में शिव के स्वरूप में सांड़ बनारसी और मां गौरा के रूप में बदरूद्दीन रथ पर सवार होकर निकले तो हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। भूत, प्रेत, पिशाच और देवताओं की टोली बारात के पीछे-पीछे चल रही थी। इसमें ढोल-नगाड़े, भूत-प्रेत, सपेरे, मदारी, बंदर, देव स्वरूप में सजे बच्चे एवं लाग विमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बनारसी मस्ती और फागुन का एहसास कराने के लिए होलियाना अंदाज में निकली बारात तो सभी अबीर-गुलाल से सराबोर हो गए। गुजराती डांडिया पर नृत्य का सभी के आकर्षण का केंद्र रही। बारात महामृत्यंजय महादेव से निकलकर जैसे ही चितरंजन पार्क पहुंचेगी तो वधू पक्ष की ओर से दशाश्वमेध व्यवसायी संघ की तरफ से बारातियों का स्वागत किया। दशाश्वमेध घाट पर कलाकारों ने तलवारबाजी और अन्य कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से प्रसिद्द शिव बारात में भूत-प्रेत के साथ गणों की टोली आकर्षण का केंद्र थे। बैंड की धुन पर थिरकते हुए सभी भक्त नाचते गाते चल रहे थे। तिलभाण्डेशवर मंदिर से भगवान् शिव की बारात निकली और घोड़े पर सवार होकर भगवान शंकर नगर भ्रमण करते हुए पार्वती के घर पहुंचे जहां रीति रिवाज के साथ उनका विवाह रचाया गया।
