Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव दीपावली: घाटों और कुंडों पर जलेंगे चांदी, पीतल के 1000 दीप; केदारघाट और पंचगंगा घाट पर दीपों की लड़ियां

Mon, 23 Nov 2026 01:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 01:10 PM IST
सार

काशी में देव दीपावली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां घाटों और कुंडों पर चांदी, पीतल के 1000 दीप जलेंगे। वहीं केदारघाट और पंचगंगा घाट पर दीपों की लड़ियां देवों को समर्पित करेंगे।   

विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi 1,000 silver and brass lamps to be lit on ghats and temple kunds
देव दीपावली के लिए शीतला घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक मास में देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में विराजमान 33 कोटि देवताओं के पुण्य फल की प्राप्ति के लिए भक्त कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के घाटों पर दीपदान करेंगे। घाटों तक चांदी और पीतल के एक हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। केदारघाट पर 500 से अधिक पीतल के दीप जलाए जाएंगे। श्रद्धालु पंचगंगा घाट पर चांदी और पीतल के दीप देवों को समर्पित करेंगे। मंदिरों और घरों में भी मिट्टी के साथ चांदी के दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली पर देवताओं की अगवानी में काशी सज-संवरेगी। इसको लेकर घाटों और कुंडों को रोशन करने की तैयारी है। देव दीपावली की समितियां तैयारियों में जुट गई हैं। केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में बाबा का चांदी के ज्योतिर्लिंग से श्रृंगार होगा। समिति की ओर से घाट पर पीतल के दीप जलाए जाएंगे। वहीं, पंचगंगा घाट पर खासकर नेपाली समाज के चार हजार से अधिक श्रद्धालु गंगा में स्नान-दान कर शाम को दीपदान करेंगे। 

Trending Videos
Dev Deepawali in varanasi 1,000 silver and brass lamps to be lit on ghats and temple kunds
देव दीपावली के लिए घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
मंगला गौरी मंदिर के महंत नारायण गुरु ने बताया कि नेपाली समाज के श्रद्धालु मिट्टी के साथ चांदी और पीतल के दीप जलाएंगे। वे चांदी के दीप जलाकर दान कर देंगे। कुछ नेपाली श्रद्धालु लखा दीप जलाने की परंपरा निभाते हैं। वे कार्तिक मास भर गंगा में स्नान व पूजन कर एक लाख दीप जलाते हैं। वहीं, देव दीपावली पर मंदिरों में भी चांदी व पीतल के अलावा मिट्टी के दीप जलाए जाएंगे।  
Dev Deepawali in varanasi 1,000 silver and brass lamps to be lit on ghats and temple kunds
देव दीपावली के लिए घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
शास्त्री घाट पर जलेगा 5000 व पुष्कर तालाब पर 2100 दीप
देव दीपावली पर लोक चेतना संस्था की ओर से वरुणा तट के शास्त्री घाट पर पांच हजार दीप जलाए जाएंगे। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के के उपाध्याय ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस घाट पर दीपदान के साथ ही अर्चक आरती करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मकबूल आलम में बैठक में संस्था के महासचिव कैलाश सिंह, निशांत बरनवाल, राजू चौहान, विपिन शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, डॉ. पुष्पा यादव, सानंद चौबे आदि रहे। वहीं, असि स्थित पुष्कर तालाब पर भी दीपदान होगा। जागृति फाउंडेशन और ब्रह्मा वेद विद्यालय की ओर से भारतरत्न मदन मोहन मालवीय, बिस्मिल्लाह खां, पद्मभूषण गिरिजा देवी, पर्यावरणविद बीरभद्र मिश्र, किशन महाराज की याद में 2100 दीप जलाए जाएंगे। बटुक भगवान ब्रह्मा और पुष्कर तालाब की आरती करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi 1,000 silver and brass lamps to be lit on ghats and temple kunds
देव दीपावली के लिए घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
छह घाटों पर दिखी रोशनी की कमी, डार्क जोन होंगे खत्म
देव दीपावली में घाटों को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर निगम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। घाटों पर सजावटी लाइटिंग, झालरों और फ्लड लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने नाव से अस्सी से नमो घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिली, जिस पर मेयर ने तत्काल डार्क जोन खत्म कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi 1,000 silver and brass lamps to be lit on ghats and temple kunds
देव दीपावली के लिए घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान मानसरोवर घाट, राजा घाट, पांडेय घाट, बलुआघाट, ब्रह्मा घाट, हनुमानगढ़ी घाट और मणिकर्णिका घाट के बगल वाले हिस्से में रोशनी का अभाव पाया गया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को इन स्थानों पर तुरंत समुचित प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। साथ ही उन्होंने नमो घाट के उस पार गंगा पार डोमरी क्षेत्र में, जहां मियावाकी वन लगाया गया है, वहां फ्लड लाइट लगाने के निर्देश दिए। सभी घाटों पर स्वच्छ काशी, सुंदर काशी के बैनर लगाने व संदेश लिखवाने का भी निर्देश दिया गया। नाव से भ्रमण के दौरान मेयर ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता को लेकर घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed