{"_id":"5a37f7d14f1c1baf678c2678","slug":"see-the-photos-of-bjp-victory-celebration-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः पूरे पूर्वांचल में कुछ यूं मना गुजरात-हिमाचल के जीत का जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः पूरे पूर्वांचल में कुछ यूं मना गुजरात-हिमाचल के जीत का जश्न
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
victory
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का जश्न सोमवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र सहित पूरे पूर्वांचल में जमकर मनाया गया। रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। मिठाई खिलाने का दौर सुबह 11 बजे से रात तक चला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
victory
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता झूम उठे। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में मिठाइयां बांटी। हरिवंश मिश्र ने कहा कि ये जीत पीएम मोदी के सुशासन की जीत है। गुजरात में लगातार छह बार से भाजपा सत्ता में है। ये बता रहा है कि गुजरात की जनता को सबका साथ सबका विकास पंसद हैं।
victory
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपाजन झूम उठे। उन्होंने मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी के बीच जीत का जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में टीडी कालेज चौराहे पर आतिशबाजी की। इससे पूर्व कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
victory
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली हिमाचल व गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सोमवार को सुबह दस बजे के बाद धीरे-धीरे कार्यकर्ता भाजपा के संसदीय कार्यालय पर जुटने लगे थे। जैसे-जैसे सीट बढ़ती जा रही थी। वैसे-वैसे कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ हर-हर महादेव, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगते थे।
विज्ञापन
victory
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में एक-दूसरे का मुंह मीठा एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। जुलूस में ढोल-ताशे की थाप पर कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते और आतिशबाजी करते हुए जिला कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुई जीत विकास की जीत है।