{"_id":"584c2e684f1c1be35944b760","slug":"save-daughters-campaign-one-selfie-with-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ अभियानः एक सेल्फी बेटी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ अभियानः एक सेल्फी बेटी के नाम
Sat, 10 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कन्या भ्रूण हत्या मुक्त काशी का संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सामाजिक संस्था आगमन की ओर से बेटी बचाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बेटियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में एक सेल्फी बेटियों के लिए कार्यक्रम में छात्राओं ने सेल्फी ली। इस दौरान काशी को कन्या भ्रूण हत्या मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की अखिलेश सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर बेहद जोर दिए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात बढ़ने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग की सूची में प्रदेश के 37 जिले चिंताजनक लिंगानुपात के चलते रेड लिस्ट में शामिल किए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार लिंगानुपात के लिहाज से मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गत चार वर्षो में काफी सुधार हुआ है। यहां वर्ष 2012 में प्रति हजार लड़कों पर मात्र 848 लड़कियां थीं। जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 913 है।
बेटी बचाओ अभियानः एक सेल्फी बेटी के नाम
2 of 5
कन्या भ्रूण हत्या मुक्त काशी का संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
बेटी है तो कल है, बेटी ही वृद्धि है, धन और समृद्धि है। भ्रूण हत्या पाप है, समाज का अभिसाप है। आओ मिलकर हाथ बढ़ाये, बेटी बचाओ, अभियान चलाये। समाज में बेटी को सम्मान दिलाये। जो नापना है बेटियों की उड़ानों को, तो ऊंचा कर लो आसमानों को जैसे नारों के साथ सामाजिक संस्था आगमन ने एक सेल्फी बेटी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया।
चेहरे पर सेव गर्ल, बेटी को जीने का अधिकार दो आदि स्लोगन लिखवाया
3 of 5
बेटी बचाओ अभियानः एक सेल्फी बेटी के नाम
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कई छात्राओं ने अपने चेहरे पर सेव गर्ल, बेटी को जीने का अधिकार दो आदि स्लोगन लिखवा रखा था। विद्यालय की निदेशिका रचना श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए लोगों से भी इस अभियान में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभिषेक जायसवाल, रंजना, सुप्रिया, लक्ष्मी, पूनम, सरोज, वीपी सिंह, अरुण ओझा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे समाज को लड़कियों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत
4 of 5
पूरे समाज को लड़कियों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है
- फोटो : अमर उजाला
बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए आज पूरे समाज को लड़कियों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। समाज के हर तबके में यह समस्या व्याप्त है। भले ही पूर्वोत्तर के क्षेत्र और आदिवासी इलाकों में लिंगानुपात बेहतर है, देश के कई हिस्सों में बालिका भ्रूण हत्या के मामले बहुत ज्यादा हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के 37 जिले चिंताजनक लिंगानुपात के चलते रेड लिस्ट में शामिल
5 of 5
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर जोर देने की जरूरत
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की अखिलेश सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर बेहद जोर दिए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात बढ़ने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग की सूची में प्रदेश के 37 जिले चिंताजनक लिंगानुपात के चलते रेड लिस्ट में शामिल किए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार लिंगानुपात के लिहाज से मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गत चार वर्षो में काफी सुधार हुआ है। यहां वर्ष 2012 में प्रति हजार लड़कों पर मात्र 848 लड़कियां थीं। जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 913 है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।