फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान विवाद: विद्वान बोले- मामले की जांच कर दर्शन कराने वालों पर हो कार्रवाई 

Wed, 18 Mar 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Mar 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan controversy investigation over worship Touch vision in Kashi Vishwanath Temple
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ की पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

बॉलीवुड अभिनेत्री और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन पर विवाद जारी है। विद्वानों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराकर ऐसा कराने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई होनी चाहिए।

sara ali khan controversy investigation over worship Touch vision in Kashi Vishwanath Temple
काशी विद्वत परिषद करेगा शिकायत 
मंत्री काशी विद्वत परिषद के डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में सारा अली खान के दर्शन पूजन को लेकर कई आपत्ति पत्र, ईमेल और संदेश मिले हैं। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। काशी विद्वत परिषद मंदिर प्रशासन से इसकी शिकायत करेगा। यह भी पूछा जाएगा कि आखिर उन्हें किसके कहने पर स्पर्श दर्शन और विशेष पूजन की अनुमति दी गई. इस पूरे मामले को अगले महीने होने वाली विश्वनाथ मंदिर काशी विद्वत परिषद की बैठक में भी उठाया जाएगा।
sara ali khan controversy investigation over worship Touch vision in Kashi Vishwanath Temple

पूजन कराने वालों पर हो कार्रवाई
काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में किसी भी ईसाई और मुसलमान का प्रवेश वर्जित है। सारा अगर हिन्दू धर्म को स्वीकार करने काशी विश्वनाथ मंदिर आई है तो उनका स्वागत है लेकिन ऐसा नहीं है। जिन लोगों ने सारा को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कराया है उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही गैर सनातन धर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात लिखी है। बावजूद इसके सारा को दर्शन पूजन कराना निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan controversy investigation over worship Touch vision in Kashi Vishwanath Temple

सारा घर वापसी करना चाहती हों तो स्वागत 
पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने कहा कि सारा के मंदिर में दर्शन पूजन का विरोध नहीं होना चाहिए। हो सकता है इसी बहाने वह घर वापसी करना चाहती हों। घर वापसी पर हम सभी उनका स्वागत करते हैं। उनके पूर्वज हिंदू ही थे जो भटक गए, आज अगर वह मंदिर आ रही हैं तो हमें उनका स्वागत करना चाहिए। सनातन धर्म में हर किसी के लिए स्थान है। हम सारा की घर वापसी का स्वागत करेंगे, बाबा विश्वनाथ उनको सदबुद्धि प्रदान करें।

विज्ञापन
sara ali khan controversy investigation over worship Touch vision in Kashi Vishwanath Temple
दर्शन-पूजन में जाति धर्म का मतलब नहीं
देवाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. ब्रजनंदन ने कहा कि भगवान तो सबके हैं, इसमें जाति धर्म का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। शिव चराचर जगत के देवता है, ऐसे में दर्शन-पूजन से किसी पर रोक टोक लगाने का कोई औचित्य नहीं होता है। इतना जरूर है कि सारा अली खान को मंदिर प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए। अगर कोई भी घटना घटती तो मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी होती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed