{"_id":"5e70d2158ebc3ea4f16f9b8d","slug":"corona-virus-prevention-administration-takes-necessary-steps-in-varanasi-kashi-vishwanath-sarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से बचाव: वाराणसी में प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम, सारनाथ बंद, मंदिरों में किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से बचाव: वाराणसी में प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम, सारनाथ बंद, मंदिरों में किया ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का प्रकोप अब मंदिरों, स्कूलों और पर्यटन स्थलों पर भी पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के 15 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस दौरान एहतियात के तौर पर यूपी सरकार ने कई फैसले लिए हैं।
2 of 6
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है, तो वहीं संकटमोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने से पहले सैनेटाइजर से हाथ धोए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी यही व्यवस्था की गई है। लोगों के हाथ अच्छे से धोए जा रहे हैं, उसके बाद साफ तौलिए से भी हाथों को साफ किया जा रहा है।
3 of 6
सारनाथ में भी कोरोना वायरस के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सारनाथ संग्राहलय को भी बंद कर दिया है। इस कारण सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर सब बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कहा कि सरकारी कार्यालयों में भीड़ खत्म करने के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही प्रदेश सरकार ने कोरोना का मुफ्त इलाज किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा यूपी में सभी परीक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घरों के बंद रहने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। मतलब अब यूपी में दो अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर सब बंद रहेंगे। सभी धरना प्रदर्शनों पर सरकार ने रोक भी लगा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।