संत रविदास के गगनभेदी जयकारों के बीच शुक्रवार को लगभग दो बजकर दस मिनट पर बजे हजारों रैदासियों को लेकर पंजाब से चली विशेष ट्रेन ‘बेगमपुरा’ वाराणसी पहुंची। डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास की अगुवाई में अनुयायियों का जत्था कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरा तो स्वागत में ढोल-नगाड़े गूंज उठे। दर्शन के लिए उमड़े सैकड़ों भक्तों ने पुष्प वर्षा कर संत निरंजन दास का भव्य स्वागत किया।
संत रविदास के गगनभेदी जयकारों के बीच बेगमपुरा एक्सप्रेस से पहुंचे संत निरंजन दास और हजारों रैदासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन