{"_id":"5a2971dc4f1c1b8d698c03a2","slug":"sanjay-mishra-came-varanasi-for-his-film-kadvi-hawa-premier-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर शो के लिए बनारस पहुंचे संजय मिश्रा, बच्चों से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर शो के लिए बनारस पहुंचे संजय मिश्रा, बच्चों से कही ये बात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
sanjay mishra
- फोटो : अमर उजाला
sanjay mishra
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सनबीम स्कूल वरुणा में गुरुवार को नील माधव पांडा निर्देशित फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर शो का आयोजन हुआ। जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे पर नवंबर के आखिरी सप्ताह में रिलीज हुई यह मनोरंजक फिल्म बच्चों को खूब रास आई।
sanjay mishra
- फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म में संजय मिश्रा की बेहतरीन अदाकारी और डॉयलाग डिलीवरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये किरदार शायद ही उनके अलावा कोई और निभा पाता। र'न्यूटन' की कामयाबी और उसको ऑस्कर तक पहुंचाने वाले निर्माता मनीष मूंदड़ा ने इस फिल्म को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay mishra
- फोटो : अमर उजाला
सिने कलाकार संजय मिश्रा की मौजूदगी ने इसके प्रीमियर को और भी खास बना दिया। प्रीमियर के बाद संजय मिश्रा ने अभिनय के अलग-अलग अंदाज से बच्चों को रूबरू कराया। खासकर उनके हास्य अभिनय पर खूब तालियां गूंजीं। कुछ ऐसे भी मौके आए जब गंभीर विषयों पर लोग सोचने के लिए विवश हो गए।
विज्ञापन
sanjay mishra
- फोटो : अमर उजाला
अपने अभिनय के अलग-अलग रंगों से बच्चों को हंसाने-गुदगुदाने के बाद उन्हें कामयाबी के टिप्स भी दिए। फिल्म जगत से जुड़ीं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कहा कि दिल की सुनें। वही करें जो दिल चाहे। मेहनत और लगन से किया गया प्रयास हमेशा सफल होता है।