{"_id":"5a2830154f1c1bc1678c01a7","slug":"disputed-structure-demolition-completes-25-years-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विवादः बनारस में कहीं मना शौर्य दिवस तो कहीं काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या विवादः बनारस में कहीं मना शौर्य दिवस तो कहीं काला दिवस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या विवाद के बुधवार को 25 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में कुछ स्थानों पर शौर्य दिवस मनाकर जुलूस निकाला गया। वही कुछ क्षेत्रों में काला दिवस के मद्देनजर दुकान बंद रखी गईं। वाराणसी में सवेंदनशील इलाकों में पूरे दिन पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। सभी एसीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। थानेदारों को भी देर रात तक चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया था। आगे की स्लाइड्स देखें...
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार को शहर भर में छह दिसंबर के मौके पर शौर्य दिवस मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद ने इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में 25 हजार श्रीराम नाम की आहुति दी।
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
शिवसेना ने अर्दली बाजार महावीर मंदिर से जुलूस निकाला। हाथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। जो कचहरी, अंधरापुल, लहुराबीर, गोदौलिया से होते हुए विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
उधर रामनगर में गोलाघाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विश्व हिंदु महासंघ के नगर प्रभारी संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया गया। 51 बार हनुमान चलीसा का पाठ किया गया और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
Ayodhya dispute
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बीएचयू परिसर में छात्रों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला। योगी प्रवीण के नेतृत्व में निकले जुलूस में छात्र नारेबाजी करते हुए विश्वनाथ मंदिर के पास पहुंचे थे कि यहां सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर छात्रों और गार्डों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और छात्र आगे निकल पड़े।