{"_id":"5a2965344f1c1bd0408bb4e4","slug":"samajwadi-party-do-protest-in-purvanchal-against-electricity-tariff-hike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों की जुबानीः बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ पूर्वांचल में सपाइयों का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों की जुबानीः बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ पूर्वांचल में सपाइयों का हल्लाबोल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
sp protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की दरों में वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को वाराणसी सहित पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन किया। पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत दरों को तत्काल वापस कराने की मांग की। आगे की स्लाइड्स में देखें कहां क्या हुआ...?
sp protest
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में समाजवादी पार्टी की ओर से शास्त्री घाट पर धरना दिया गया। सपा नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद भाजपा सरकार ने बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर जनता के साथ छल किया है। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते नौ महीने में विकास संबंधी कोई काम नहीं किया। मगर, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि का फैसला अचानक ले लिया। प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन को लूटने का काम कर रही है। मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि सपा गरीबों, किसानों और नौजवानों का हित सोचती है मगर भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की भलाई करती है।
sp protest
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। सपा ने भाजपा सरकार पर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूर्ण न होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा। सपा ने डीएम को राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगर निकाय चुनाव समाप्त होते ही ग्रामीण उपभोक्ता दरों में 63 से 150 फीसदी और किसानों के कार्यों की दरों में 50 फीसदी वृद्धि कर दी। बिजली विभाग को घाटे से उबारने के लिए विभागीय भ्रष्टाचार विद्युत चोरी कम करने की बजाय बिजली की दरों में वृद्धि कर गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों का उत्पीड़न करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sp protest
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत दरों को तत्काल वापस कराने की मांग की। धरना के दौरान वक्ताओं ने व्यापारियों, किसानों, छात्रों, नौजवानों एवं गरीब जनता का शोषण करने वाली प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिलाधिकारी वित्त व राजस्व के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेज कर किसानों को मिलने वाली बढ़ी विद्युत दरों को वापस कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि एक तरफ देश की जनता, व्यापारी एवं किसान नोटबंदी, जीएसटी व महंगाई से परेशान थी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपा कर किसानों के ऊपर महंगाई थोपने का काम कर रही है।
विज्ञापन
sp protest
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर घरेलू अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट की है। किसान और ग्रामीण इस फैसले से आहत हैं। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए सपाजनों ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों से जनता पहले से ही परेशान थी। सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर गरीब जनता की कमर ही तोड़ डाली। ग्रामीण क्षेत्रों और विशेषकर किसानों को मिलने वाली बिजली के दाम बढ़ाकर सरकार ने बता दिया है कि उनकी नीतियां जनविरोधी हैं। प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि योगी सरकार ने राज्य के विकास की दिशा में नौ माह में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।