फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के लिए किया रुद्रभिषेक, बाबा विश्वनाथ से की सद्बुद्धि देने की कामना

Tue, 14 Jul 2020 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot congress workers wished to give wisdom to Baba Vishwanath in varanasi
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी सचिन पायलट के रवैये से नाराज हैं। वाराणसी में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट की बुद्धि-शुद्धि के लिए रुद्राभिषेक किया और बाबा विश्वनाथ से उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

Sachin Pilot congress workers wished to give wisdom to Baba Vishwanath in varanasi

मंगलवार को कांग्रेस नेता हरीश मिश्रा के नेतृत्व में चंदुआ बीर बाबा मंदिर में सचिन पायलट की बुद्धि-शुद्धि के लिए रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। हरीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा राजस्थान में जनादेश की हत्या करके अशोक गहलोत की सरकार गिराने की फिराक में है। उसने सचिन पायलट को अपना मोहरा बनाया है।

Sachin Pilot congress workers wished to give wisdom to Baba Vishwanath in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बाबा विश्वनाथ जी का रुद्राभिषेक कर यह प्रार्थना की है कि सचिन पायलट को राजनीतिक धैर्य प्रदान करे ताकि वो सदैव कांग्रेस के साथ रहें। पायलट परिवार सदैव कांग्रेस के साथ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Pilot congress workers wished to give wisdom to Baba Vishwanath in varanasi
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

पद से हटाए गए पायलट :
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी खींचतान के बीच पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। साथ ही दो मंत्रियों को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर को भी पद से हटा दिया है। भाकर ने पायलट को अपना समर्थन दिया था।

विज्ञापन
Sachin Pilot congress workers wished to give wisdom to Baba Vishwanath in varanasi
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : PTI

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को जयपुर में संवाददाताओं को बताया कि पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री और रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed