फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में हीरा व्यवसायी से 1.70 करोड़ के आभूषणों की लूट निकली झूठी, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sat, 03 Nov 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
robbery with diamond trader become fake at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 31 अक्तूबर की देर रात कारसवार हीरा व्यवसायी को गोली मारकर एक करोड़ 70 लाख के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार की शाम खुलासा कर दिया। करीब 30 घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को पीड़ित व्यवसायी को उसके घर पहुंचा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
robbery with diamond trader become fake at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर पुलिस का दावा है कि व्यवसायी को गोली मारी गई, लेकिन लूट नहीं हुई है। पुलिस ने लूट की धारा को प्राणघातक हमले में तब्दील कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर गांव निवासी नागेश दुबे ने गुरुवार को बक्शा थाने में तहरीर दी थी।

 
robbery with diamond trader become fake at jaunpur
अस्पताल में भर्ती हीरा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
इसमें बताया गया था कि बुधवार की रात वह वाराणसी व जौनपुर में आभूषण की सप्लाई करने के बाद घर जा रहे थे। आरोप है कि रात में साढ़े 10 बजे बसारतपुर गांव के पास बाइक सवार दो लोगों उनकी कार में टक्कर मारी तो उन्होंने कार रोक दी। इसके बाद बाइक सवार दोनों उनकी बाईं तरफ आए और कार का शीशा तोड़कर गोली मार दी और 1.70 करोड़ का आभूषण लूटकर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
robbery with diamond trader become fake at jaunpur
UP Police
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने कार में बाइक से टक्कर मारी तो उन्होंने कार रोक दी। फिर बाइक सवार बदमाशों ने कार की बायीं तरफ का शीशा तोड़ दिया। नागेश ने इसका विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी। वाहन से कोई जेवरात नहीं लूटा गया। पीड़ित ने दबाव बनाने के लिए गोली मारने के साथ लूट की भी सूचना दे दी। 
 
विज्ञापन
robbery with diamond trader become fake at jaunpur
Thief
पुलिस ने लूट के मुकदमे को प्राणघातक हमले में तब्दील कर दिया है। नागेश दुबे ने भी इस बात को स्वीकार किया। लूट की झूठी सूचना पर हीरा व्यवसायी पर कार्रवाई के सवाल पर एसपी ने कहा कि अभी विवेचना चल रही है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से धाराएं बढ़ती जाएंगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed