बनारसी अंदाज आजकल बॉलीवुड को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अभी तीन दिन पहले 'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा बनारस आए थे। सब कुछ ठीक रहा तो दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, संजय दत्त,तापसी पन्नू जल्द ही यहां आने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
ऋषि कपूर जल्द ही बनारस और लखनऊ में अपनी फिल्म 'मुल्क' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बता दें कि संजय दत्त भी फिल्म 'मलंग' की शूटिंग के लिए अगस्त के अंत में आने वाले हैं। अनुराग कश्यप ने भी हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा कंगना रानौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका' का पोस्टर भी बनारस में हीं लॉन्च हुआ था।
फिल्म 'मुल्क' की शूटिंग कब से शुरू होगी यह ऐलान नहीं हुआ है, मगर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऋषि कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग बनारस और लखनऊ में होने पर खुशी जतायी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैनें बनारस के बारे में बहुत कुछ सुना है।
बताया कि मैंने बहुत समय से ड्रामा नहीं किया था और जब अनुभव ने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो मुझे इसका विषय बहुत पसंद आया। इसके अलावा बनारस और लखनऊ में शूटिंग मेरे लिए बोनस होगा क्योंकि मैंने इन शहरों की कई महान कहानियां सुनी है।
'मुल्क' जिंदगी की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म है जिसे 'तुम बिन' और रा वन जैसी फिल्मों के डाइरेक्टर अनुभव सिन्हा बना रहे हैं। इस फिल्म में राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ऋषि कपूर के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं 'पिंक' फेम तापसी पन्नू बहू का किरदार निभाएंगी।