फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में गणतंत्र दिवस: झांकियों में दिखी विकसित यूपी की झलक, महिला शक्ति को सम्मान; तिरंगे को किया सलाम

Mon, 26 Jan 2026 11:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 11:06 AM IST
सार

Varanasi News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपराधियों को जेल पहुंचाने और मृत्युदंड-आजीवन कारावास की सजा दिलाने वालों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के बाद पूरी काशी नगरी जय हिन्द और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
Republic Day Tableaux showcased glimpses of developed Uttar Pradesh paying tribute to women power
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते डीएम व अन्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विकास खंडों, तहसीलों और थानों में पूरे मान-सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। 

Republic Day Tableaux showcased glimpses of developed Uttar Pradesh paying tribute to women power
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर कमिश्नरेट और नगर निगम तक, हर विभाग अपनी उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह तैयार किया गया था। इसके लिए रविवार देर शाम तक प्रशासनिक तैयारियां चलती रहीं।

Republic Day Tableaux showcased glimpses of developed Uttar Pradesh paying tribute to women power
बरेका परिसर में परेड। - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। विकास भवन और पुलिस लाइन में परेड के साथ-साथ झांकियों के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Tableaux showcased glimpses of developed Uttar Pradesh paying tribute to women power
परेड को सलामी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशनों, डीआरएम ऑफिस, बरेका, बीएचयू गेट, पुलिस लाइन समेत विभिन्न स्थल तिरंगे की रोशनी से नहा उठे थे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और उत्सव में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। शाम को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन
Republic Day Tableaux showcased glimpses of developed Uttar Pradesh paying tribute to women power
बरेका मैदान में परेड का आयोजन। - फोटो : संवाद

पुलिस लाइन में आज महिला सशक्तीकरण की दिखी झांकी
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड महिला सशक्तीकरण पर आधारित रही। परेड का नेतृत्व एसीपी यूटी प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। कमिश्नरेट में अपराधियों को जेल पहुंचाने से लेकर मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा दिलाने वालों को पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed