फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में दीवारें गा रहीं वीरांगना की गाथा, तस्वीरों में देखें मनु से रानी लक्ष्मी बाई बनने की कहानी

Thu, 20 Jun 2019 04:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 20 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Rani laxmi bai life history statue situated in varanasi
रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

रानी लक्ष्मी बाई को कौन नहीं जानता, पर शायद फिल्म मणिकर्णिका के पहले ये बहुत कम लोग जानते रहे होंगे कि उनका जन्म काशी में हुआ है। काशी में ना सिर्फ रानी लक्ष्मी बाई ने जन्म लिया बल्कि अपनी शस्त्र विद्या भी यही से प्राप्त की। काशी में लक्ष्मी बाई की वीरता का गुणगान यहां की दीवारें भी करती हैं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Rani laxmi bai life history statue situated in varanasi

रानी लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली भदैनी की दीवारें वीरांगना की गाथाएं बता रही हैं। दीवारों पर बनी कलाकृतियों में उनके जन्म से लेकर उनके शहीद दिवस तक के जीवन चक्र को उकेरा गया है। इससे पर्यटकों को वीरांगना की जीवन गाथा आसानी से मालूम हो जाती है।

Rani laxmi bai life history statue situated in varanasi
शिलापट पर लिखा रानी लक्ष्मी बाई का इतिहास - फोटो : अमर उजाला

19 नवंबर 1828 को जन्मी रानी लक्ष्मी बाई का जीवन काल 18 जून 1858 तक रहा। इस छोटी से आयु में उन्होंने अंग्रेजों को धूल चटा दिया था। उनके बारे में लोग सहज ही जान सकें इसके लिए भदैनी स्थित मंदिर में लो रिलीफ कला पर आधारित जीवन चरित्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani laxmi bai life history statue situated in varanasi

एक दर्जन से अधिक प्रतिमाओं को वहां लगाया गया है, जिसमें उनके बाल्य काल में नाना साहब के साथ प्रशिक्षण, उनकी घुड़सवारी, अंग्रेजों संग लड़ाई सहित कई प्रसंगों को दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
Rani laxmi bai life history statue situated in varanasi

बीएचयू फाइन आर्ट के विशेषज्ञ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रतिमाओं को हाई रिलीफ और लो रिलीफ दो तरह से बनाया जाता है। हाई रिलीफ का मतलब किसी भी प्रतिमा को चारों ओर से देखा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed