फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भोर की आरती देखने उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें- एक झलक

Wed, 16 Oct 2024 09:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 16 Oct 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar Ramlila morning aarti huge crowd gathered to see
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अभिषेक पाठक

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला की भोर की आरती में बुधवार की सुबह मानो पूरी काशी आरती का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़ी। लीला मैदान में जमा खचाखच भीड़ ने जय श्री राम और हर-हर महादेव का नारा लगाया तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महताबी रोशनी के बीच चार मिनट तक राम दरबार की आरती उतारी गई। इस दृश्य को लीलाप्रेमियों ने अगले एकसाल के लिए अपने नयनों में सहेज कर रख लिया।



Ramnagar Ramlila morning aarti huge crowd gathered to see
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
भोर की आरती में जनसैलाब उमड़ा तो आस्था का रेला गांव, गली और मोहल्लों से होता हुआ रामलीला स्थल की ओर पहुंच गया। आरती के लिए घंटा घड़ियाल बजने का दौर शुरू हुआ तो आस्था का दूर-दूर तक कहीं ओर छोर नजर नहीं आ रहा था। बुधवार को तड़के 5.40 बजे आरती के लिए रामनगर दुर्ग से काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह राजपरिवार के सदस्यों व दरबारियों के साथ पैदल चलकर लीला स्थल अयोध्या मैदान पहुंचे।
Ramnagar Ramlila morning aarti huge crowd gathered to see
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
लगभग 5.45 बजे भगवान सूर्य ने जैसे ही अपनी आंखें खोलीं, दूसरी ओर माता कौशल्या ने अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा चरणों में नतमस्तक भक्त शिरोमणि हनुमान की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramnagar Ramlila morning aarti huge crowd gathered to see
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
लाल व सफेद महताबी रोशनी के बीच चार मिनट की इस आरती झांकी की अनुपम छटा को उपस्थित विशाल जनसमूह ने अपने मानस पटल पर अगले वर्ष तक के लिए बसा लिया। अनंत नारायण सिंह ने भी खड़े होकर राम राज्याभिषेक की आरती के दर्शन कर परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन
Ramnagar Ramlila morning aarti huge crowd gathered to see
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच अनंत नारायण सिंह आरती के बाद हवाखोरी के लिए निकले। श्रीराम को कंधे पर उठाकर बजरंग बली व सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न भक्तगणों के कंधे पर बैठ बाजार भ्रमण के प्रसंग को संपन्न कराने के लिए लीलास्थल से बलुआघाट स्थित धर्मशाला पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed