फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघ प्रमुख के आगमन से एक दिन पूर्व काशी पहुंची रथयात्रा, मुस्लिम महिलाओं ने उतारी आरती

Thu, 15 Feb 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 15 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Ram rajya rath yatra arrived in varanasi before rss chief come
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 महाशिवरात्रि पर श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या से निकली रामराज्य रथयात्रा ठीक दूसरे दिन बुधवार को काशी पहुंची। गुरुवार की सुबह आठ बजे यह रथयात्रा प्रयाग रवाना हो जाएगा। संघ प्रमुख के आगमन से एक दिन पूर्व काशी पहुंची रथयात्रा का संतों और जनता ने 50 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
Ram rajya rath yatra arrived in varanasi before rss chief come
ramrajya - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने भव्य आरती उतारी। भगवान राम, सीता, हनुमान के साथ भगवान की चरण पादुका का दर्शन पाकर जनता धन्य हो गई। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने हुकुलगंज में रथयात्रा की आरती उतारी। श्रीशक्ति शांतानंद को नाजनीज अंसारी ने स्वरचित श्रीराम आरती और श्रीराम प्रार्थना भेंट किया। 
 
Ram rajya rath yatra arrived in varanasi before rss chief come
varanasi - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की अगुवाई में देश व्यापी रथयात्रा रामनवमी को रामेश्वरम पहुंचेगी। गोल्डेन रंग से सुसज्जित रथ के आगे और पीछे दो बड़ी बस और दो ट्वेरा चल रही है। जिसमें संत बैठे हैं। काशी पहुंचने पर रथयात्रा कुछ देर के लिए इंग्लिशिया लाइन स्थित विहिप के हिंदू भवन पर रुकी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram rajya rath yatra arrived in varanasi before rss chief come
ramrajya - फोटो : अमर उजाला

यहां भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद रथयात्रा लहरतारा स्थित राम जानकी मंदिर पहुंच कर विश्राम किया। जहां जहां रथयात्रा कुछ देर के लिए रुकी वहां भगवान राम के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ जमा हो गई। छतों से पुष्पवर्षा की गई। यह यात्रा तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, पुलिस लाइन, पांडेयपुर, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा राम जानकी मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन
Ram rajya rath yatra arrived in varanasi before rss chief come
ramrajya - फोटो : अमर उजाला
41 दिन की रथयात्रा के पांच उद्देश्य हैं। राम राज्य की पुन: स्थापना, शैक्षणिक पाठ्यक्रम, मंदिर निर्माण, राष्ट्रीय साप्ताहिक अवकाश रविवार के बजाय गुरुवार घोषित करना, विश्व हिंदू दिवस घोषित करना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed