फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Train Cancellation Shivganga and Superfast Express trains running from Varanasi to Delhi cancelled

ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द: एजेंट और जनरल टिकट लेने वालों को नहीं मिली थी सूचना, यात्रियों ने स्टेशन पर बिताई रात

Fri, 09 Oct 2026 04:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 09 Oct 2026 04:26 PM IST
सार

वाराणसी के बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) शुक्रवार को निरस्त रहेंगी। आरक्षित टिकटों पर यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। रेलवे ने एसएमएस से सूचना भेजी है। यात्रियों की मदद के लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Train Cancellation Shivganga and Superfast Express trains running from Varanasi to Delhi cancelled
बनारस रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। ट्रेन रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हुई जिन्होंने या तो जनरल टिकट लिया था, या फिर आरक्षण एजेंट या साइबर कैफे से कराया था। इन्हें ट्रेन के रद्द होने की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन





इस कारण आजमगढ़, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, गाजीपुर से आए 100 यात्रियों ने स्टेशन पर ही रात बिताई। कई को स्टेशन से वापस होना पड़ा। बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस रात 10.15 बजे और 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हेल्प डेस्क से मिलेगी वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी

Train Cancellation Shivganga and Superfast Express trains running from Varanasi to Delhi cancelled
बनारस स्टेशन से घर लाैटता परिवार। - फोटो : संवाद

रेलवे प्रशासन की ओर से इन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना आरक्षण कराने वाले यात्रियों को तो दे दी गईं, लेकिन कुछ यात्रियों जिन्होंने जनरल टिकट लिया था या फिर एजेंट और साइबर से टिकट लिया था, को जानकारी नहीं मिल पाई। 

इसका खामियाजा वाराणसी के आसपास के शहरों से आए यात्रियों को भुगतना पड़ा। कुछ यात्री तो अकेले थे वहीं कुछ जो परिवार के साथ आए थे, उनके लिए घर लौटना भी मुश्किल था। रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से बनारस आने वाली यही दो ट्रेनें शनिवार को भी रद्द होंगी।

विज्ञापन

देर रात डीआरएम और आरपीएफ ने किया निरीक्षण
बनारस स्टेशन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी सुबह से ही थी। फिर भी कुछ यात्री जानकारी के अभाव में तय समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। इन यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार कर देर रात डीआरएम अश्वनी जैन ने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों को बातचीत की। साथ ही उन्हें व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

ट्रेन के छूटने के समय तक स्टेशन पर पसर गया सन्नाटा
बनारस स्टेशन पर शुक्रवार को रात 10 बजे तक सन्नाटा पसर गया। कारण ट्रेन का रद्द होना था। बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8 से जाने वाली शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ वहीं यात्री मौजूद थे जो किन्ही कारणों से घर नहीं लौट पाए थे।

देर रात यात्रियों को उपलब्ध कराई गई डोरमेट्री
बनारस स्टेशन पर रात में रुके यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से खाने और ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। देर रात डीआरएम और आरपीएफ के निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को अगले दिन दूसरी ट्रेन से दिल्ली भिजवाने का आश्वासन दिया गया।

कुछ यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं मिल पाई जिस कारण वे घर नहीं लौट पाए। उन यात्रियों को डॉरमेट्री और भोजन उपलब्ध कराया गया। सभी को अगले की स्थिति को देखते हुए दूसरी ट्रेन से दिल्ली भिजवाने का प्रयास किया जाएगा। - अश्वनी जैन, डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed