फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में युवाओं ने पुलिस को गुलाब देकर कहा, हैप्पी वैलेंटाइन डे

Wed, 14 Feb 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Feb 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
varanasi youth give rose to police and say happy valentine day
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार हुआ। मुहब्बत के नजराने के तौर पर किसी ने अपने चाहने वाले को फूल दिया तो किसी ने तोहफे जिन्हें पाकर प्यार का रंग और गाढ़ा हो गया। इस मौके पर वाराणसी के कुछ युवकों ने वैलेंटाइन डे को अलग ही अंदाज में मनाया। युवकों ने वाराणसी के चौक थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को गुलाब का फूल देकर वैलेंटाइन डे मनाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
varanasi youth give rose to police and say happy valentine day
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौक थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को फूल देकर बुधवार को युवकों ने वैलेंटाइन डे मनाया। एसबी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में पहुंचे युवाओं ने कहा कि साल भर आमजन की सुरक्षा में आप लोग सदैव तत्पर रहते हैं। इसलिए पुलिस की ड्यूटी और उनके त्याग को सलाम करते हुए उन्हें गुलाब का फूल भेंटकर आभार प्रकट किया जा रहा है। 
varanasi youth give rose to police and say happy valentine day
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी भी युवाओं से गुलाब के फूल पाकर फूले नहीं समाए और गले मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। वैलेंटाइन डे पर थाने जाकर पुलिसकर्मियों को युवाओं का गुलाब देना चौक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi youth give rose to police and say happy valentine day
valentines day

सात दिनों से चला आ रहा वैलेंटाइंस वीक बुधवार को मुकाम पर पहुंचा गया। वैलेंटाइन डे पर बुधवार को अपनों के साथ उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर के तमाम पार्कों, पिकनिक स्पॉट सहित मॉल व रेस्टोरेंट्स में युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे से जुड़े मेसैज और शायरी की भरमार रही। होटल व रेस्तरां में खास इंतजाम रहा।
विज्ञापन
varanasi youth give rose to police and say happy valentine day
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अमूमन लोग यह भूल जाते हैं कि पर्व से लेकर अन्य आयोजनों पर पुलिस अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं। पुलिस के इसी जज्बे को लेकर उनके प्रति अपना प्यार और आभार जताने युवाओं की एक टोली आगे आई और पहुंच गई चौक थाने। थाने पर मौजूद इंस्पेक्टर से लेकर दारोगा, सिपाहियों को गुलाब का फूल भेंट कर आभार जताया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed