{"_id":"5b79423142c792466408be5c","slug":"raksha-bandhan-will-celebrate-on-twenty-six-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस रक्षाबंधन कलाई पर पहली बार सजेगी स्नेह की डोर, उत्साह के साथ चल रही खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस रक्षाबंधन कलाई पर पहली बार सजेगी स्नेह की डोर, उत्साह के साथ चल रही खास तैयारी
पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
rakhi
- फोटो : rakhi
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन 26 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को यादगार बनाने के लिए बहनों ने खास तैयारी शुरू कर दी है। भाई के प्यारे कलाई पर बांधने के लिए स्नेह की डोर राखियों का चयन भी शुरू हो चुका है। वहीं भाई अपनी प्यारी बहना को कुछ खास उपहार देने की उत्सुकता में हैं। हम आपको बनारस में पहली बार रक्षाबंधन पर्व मनाने जा रहे कुछ भाइयों-बहनों से रूबरू करा रहे है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पांडेयपुर निवासी अथर्व और आयुष्मान के लिए इस साल की राखी खास है। 2018 के रक्षाबंधन पर्व पर यह दोनों अपनी छोटी बहन जैशवी के साथ पहली बार मनाएंगे। दोनों ही भाई इसे लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी पिग्गी बैंक से पैसे निकाल के अपनी बहन के लिए टेडी बियर खरीदा है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अमरा निवासी अक्षत राय नौ साल बाद अपनी बहन भूमि के साथ पहली राखी मनाएंगे। अक्षत ने बहन के लिए राखी पर खास तैयारी कर रखी हैं। अक्षत का कहना है कि मैंने भूमि (छोटी बहन) को उपहार स्वरूप देने के लिए एक बड़ी सी बार्बी डॉल ली है। जब वह मुझे नन्हें हाथों से राखी बांधेगी तो मैं उसे गिफ्ट के साथ चॉकलेट भी दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी गैबी की रहने वाली वान्या ने भाई यथार्थ के लिए पहली राखी पर मोटू-पतलू के शक्ल वाली राखी ली है। वान्या भाई के साथ अपनी पहली राखी के लिए काफी उत्साहित है। मम्मी के साथ वह खुद राखी खरीदने गई थी, साथ ही नई ड्रेस भी ली है।