{"_id":"5b5a04914f1c1b6f548b6b43","slug":"rain-in-purvanchal-affect-many-people-one-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" पूर्वांचल में लगातार बारिश से मौसम खुशगवार लेकिन कई जगह परेशानी भी, 6 मकान गिरे, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में लगातार बारिश से मौसम खुशगवार लेकिन कई जगह परेशानी भी, 6 मकान गिरे, महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के जिलों में लगातार बारिश से किसानों की मुराद पूरी हो गई और मौसम भी खुशगवार हो गया, लेकिन निचले इलाकों में पानी लग गया।दिन भर हुई बारिश से लोगों का काम भी प्रभावित हुआ। हालांकि इस बारिश से किसानों को काफी लाभ मिला है। गुरुवार को बारिश से छह मकान ढह गए और इसमें एक महिला की मौत हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सुबह से शाम तक बारिश होती रही। गुरुवार को 24.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर के सरोखनपुर गांव में घर ढह जाने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। अन्य इलाकों में पांच कच्चे मकान गिर गए। मुंगराबादशाहपुर रोडवेज डिपो के जर्जर भवन का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि कोई जख्मी नहीं हुआ।
rain shimla
बलिया, गाजीपुर, मऊ, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, मऊ, आजमगढ़ में रुक-रुककर दिनभर बारिश होती रही। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर फिसलन हो गई। जहां निकासी का उचित इंतजाम नहीं है, वहां पानी घरों में घुस गया। उधर, किसानों ने धान की रोपाई भी तेज कर दी। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. राजीव भाटला का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते ही वाराणसी की अधिकतर सड़कें खराब हो गई हैं। इससे जगह जगह गड्ढे हो गए है। जिससे जगह-जगह जल जमाव हो गया है। इस जल जमाव का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा। शहर के साकेत नगर, संकट मोचन, लंका, नरिया, कमच्छा, ककरमत्ता, मंडुवाडीह, रथयात्रा, सोनिया, महमूरगंज सहित कई इलाकों में सड़कें ज्यादा खराब हुई है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। जबकि आद्रता 97 प्रतिशत तक बढ़ गई थी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हुई जबरदस्त बारिश से गंगा लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में गंगा करीब 15 सेमी बढ़ी हैं। पिछले 19 जुलाई को जहां गंगा का जलस्तर 58.33 मीटर था, वहीं एक सप्ताह बाद गुारुवार को गंगा का जल स्तर 60.83 मीटर है। जो करीब ढाई मीटर अधिक है। जल स्तर के बढ़ने से नाविकों में खुशी है। वहीं घाटों की सीढि़यों पर पानी के चढ़ने से छोटे-छोटे मंदिर डूब गए हैं। इससे मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो गया है। छोटी नावों को नाविकों ने बांध दिया है।