{"_id":"5995a4404f1c1bed048b4626","slug":"protest-by-samajwadi-party-workers-after-news-of-akhilesh-yadav-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के मुखिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कहीं पुतला फूंका तो कहीं विरोध में सड़क जाम किया। योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। पुतला छीनने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। आगे की स्लाइड्स में जानें कहां क्या हुआ...?
sp
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सपाजन भड़क गए। हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जुलूस निकाल कर सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की करते हुए सुरक्षा घेरे को तोड़कर सभी कलेक्ट्रेट के पश्चिमी गेट से डीएम पोर्टिको जा पहुंचे। नारेबाजी और प्रदर्शन की सूचना पर सात थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने 135 सपाजनों को बस से पुलिस लाइन भिजवाया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक कलेक्ट्रेट और आसपास अफरातफरी का माहौल रहा।
sp
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में भी सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। योगी को ढोंगी बताते हुए अयोग्य सीएम बताया। गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, आम जनता का उत्पीड़न बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
बलियाः अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है। रसड़ा कस्बा के प्यारेलाल चौराहे पर सपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम सीएम योगी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
चंदौलीः अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में घुसने के प्रयास में कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही पूर्व सीएम को तत्काल छोड़ने की मांग की। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।