फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ की अनाबिया को प्रियंका गांधी वाड्रा ने भेजे तोहफे

Wed, 19 Feb 2020 09:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Feb 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi send gift to anabia girl of azamgarh
प्रियंका गांधी वाड्रा की गोद में अनाबिया। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आजमगढ़ की मासूम अनाबिया को एक तोहफा भेजा है। साथ ही एक चिट्ठी भी लिखी है। प्रियंका गांधी का तोहफा देखकर अनाबिया खुशी से झूम उठी और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

Priyanka gandhi send gift to anabia girl of azamgarh

प्रियंका ने चिट्ठी में लिखा है कि प्यारी अनाबिया तुम्हारे लिए मैंने कुछ चीजें खरीदी हैं। उम्मीद हैं तुम्हें पसंद आएंगी। हमेशा मेरी 'ब्रेव गर्ल' बनकर रहना। और जब भी दिल करे मुझे फोन करना। बहुत प्यार.... प्रियंका आंटी। प्रियंका गांधी ने स्कूल बैग और उसमें स्टेशनरी के साथ टेडी बियर भेजा है।

Priyanka gandhi send gift to anabia girl of azamgarh

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आंदोलन करने वाली महिलाओं से मिलने आईं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छोटी बच्ची अनाबिया ईमान से मिली थीं। प्रियंका ने उसे अपनी गोद में उठाकर उससे बात शुरू की थी तो वो रोने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka gandhi send gift to anabia girl of azamgarh

अनाबिया ने बताया था कि वो भी धरना-प्रदर्शन में मौजूद थी। उसने कहा कि उसे पुलिस से डर लगता है। इसी डर से वो बाजार भी नहीं जा रही थी। प्रियंका ने उसे चाकलेट आदि देकर हौसला बढ़ाया था।

विज्ञापन
Priyanka gandhi send gift to anabia girl of azamgarh

एक सप्ताह बाद अनाबिया के बाद प्रियंका गांधी ने गिफ्ट और पत्र लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्राभारी मिन्नत रहमानी और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को जनपद भेजा। दोनों नेताओं के साथ बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह बिलरियागंज उस बच्ची के घर पहुंचे और उपहार और पत्र प्रदान किया। प्रियंका गांधी बाड्रा को उपहार पाकर बच्ची काफी खुश नजर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed