फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस से जुड़ी दो तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं, लिखा- एक नजर देख लो

Wed, 19 Feb 2020 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Feb 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
PM Modi share image of statue of Pandit Deen Dayal Upadhyay in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही स्मारक का भी लोकार्पण किया था। ये प्रतिमा 63 फीट ऊंची है, जो 39.79 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी। प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की दो फोटो फेसबुक पर शेयर की हैं।

PM Modi share image of statue of Pandit Deen Dayal Upadhyay in varanasi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा।

पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि वाराणसी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की एक प्रतिष्ठित प्रतिमा का घर है। एक बार देख लो। यह प्रतिमा उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस दिन पड़ाव से ही काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

 

PM Modi share image of statue of Pandit Deen Dayal Upadhyay in varanasi

प्रधानमंत्री सोमवार को बनारस आए थे। इस दौरान उन्होंने 1200 करोड़ रुपये की सौगात सौंपी थी। जिसमें चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर भी शामिल था। इस दौरान जंगमबाड़ी मठ के वीर शैव महाकुंभ में भी हिस्सा लिया था। बाद में पीएम मोदी चंदौली के पड़ाव रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi share image of statue of Pandit Deen Dayal Upadhyay in varanasi
पीएम मोदी।

पड़ाव चौराहे पर गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करने के बाद पीएम ने सभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को सरकार साकार करेगी। शिक्षा, स्वस्थ्य, सड़क, बिजली, पानी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed