राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और गंगा आरती देखी। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती अपलक निहारते रहे। इसके पूर्व उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दुग्धाभिषेक और षोडषोपचार विधि से पूजन अर्चन किया।
पहली बार गंगा आरती देखने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविन्द जी के साथ दशाश्वमेध घाट, वाराणसी पर माँ गंगा की आरती... https://t.co/yg7krNqpgD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2021
तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन काशी पहुंचे राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री ने शाल ओढ़ाया और पुष्प गुच्छ दिया। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वह बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) पहुंचे। बरेका में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रपति सोनभद्र के सेवाकुंज जाएंगे। वहां वनवासी समागम में हिस्सा लेंगे।
सेवाकुंज की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। यहां से मिर्जापुर स्थित अष्टभुजा मंदिर और विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने जाएंगे। वहां से लौटकर बरेका आएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।