राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और गंगा आरती देखी। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती अपलक निहारते रहे। इसके पूर्व उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दुग्धाभिषेक और षोडषोपचार विधि से पूजन अर्चन किया।
{"_id":"604cd0c08ebc3ed3a2401a55","slug":"president-ramnath-kovind-arrives-to-see-ganga-aarti-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार गंगा आरती देखने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार गंगा आरती देखने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, देखें तस्वीरें
Sun, 14 Mar 2021 12:17 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
गंगा आरती के दौरान राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती के दौरान राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद 2:40 बजे राष्ट्रपति वायुसेवा के विमान से काशी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महापौर मृदुला जायसवाल ने उनका भव्य स्वागत किया।
माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविन्द जी के साथ दशाश्वमेध घाट, वाराणसी पर माँ गंगा की आरती... https://t.co/yg7krNqpgD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2021
गंगा आरती के दौरान राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन काशी पहुंचे राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री ने शाल ओढ़ाया और पुष्प गुच्छ दिया। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वह बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) पहुंचे। बरेका में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रपति सोनभद्र के सेवाकुंज जाएंगे। वहां वनवासी समागम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा आरती के दौरान राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
सेवाकुंज की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। यहां से मिर्जापुर स्थित अष्टभुजा मंदिर और विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने जाएंगे। वहां से लौटकर बरेका आएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ की सपरिवार आरती करते राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई
तीसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति नदेसर स्थित एक होटल में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति भवन रवाना हो जाएंगे।