{"_id":"58cad10c4f1c1bb22132a04a","slug":"precaution-for-black-magic-at-babatpur-international-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लग जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लग जाएगी नजर
Sat, 18 Mar 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 18 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विस्तारीकरण के दौर से गुजर रहे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की चकाचौंध पर भी कहीं किसी की नजर न लग जाए, इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने आधुनिक युग में भी टोटका किया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या है टोटका?
2 of 5
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
द्वापर युग में भगवान कृष्ण को बार-बार निहारने के कारण मां यशोदा की नजर लग जाती थी। कान्हा को नजर से बचाने के लिए यशोदा उनके माथे पर काला टीका लगाती थीं। प्रिय लगने वाली किसी भी चीज को नजर से बचाने का टोटका अब भी समाज में प्रचलित है।
3 of 5
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
करीब 7-8 हजार यात्रियों के रोजाना उड़ान भरने वाले इस एयरपोर्ट को सजाने-संवारने के साथ ही इसे बुरी नजर से बचाने के भी जतन किए जा रहे हैं। हवाई अड्डे के आगमन और प्रस्थान वाले द्वारों समेत कई स्थानों पर काले टीके वाले मटके तो यही बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
टोटके की देसज परंपरा को एयरपोर्ट प्रशासन ने इस तरह अपनाया है, जैसे कारोबारी अपने दफ्तर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्च और नागफनी के कांटे की माला लटकाकर करते हैं। 50 से अधिक जहाजों के बेड़े वाले हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन के आगमन और प्रस्थान द्वार पर इसे हर रोज हजारों लोग निहार रहे हैं।
विज्ञापन
babatpur
5 of 5
बाबतपुर हवाई अड्डे की री-कॉरपेटिंग चल रही है। रन-वे विस्तार के साथ ही आने वाले समय में उड़ानें बढ़ाई जाएंगी और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के इस हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने आसपास के गांवों के किसानों की जमीनें भी चार गुना अधिक मुआवजा देकर खरीद ली हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।