{"_id":"5bc2312bbdec2269ba10b896","slug":"pravasi-bharatiya-sammelan-inauguration-on-assi-ghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : संगीत के संगम से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का हुआ 'शंखनाद', काउंटडाउन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : संगीत के संगम से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का हुआ 'शंखनाद', काउंटडाउन शुरू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
सुरसरी तट पर शनिवार की शाम संगीत के संगम से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शंखनाद किया गया। 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले 15 वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम को लेकर कलाकारों ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम पेश कर इस आयोजन को भव्य बना दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस आयोजन के साथ ही सम्मेलन का काउंटडाउन भी शुरू हो गया, आतिशबाजी करके कार्यक्रम का आगाज कर दिया गया। शंखनाद से शुरू हुए 100वें दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ रामजनम योगी, सात बटुक एवं पाणिनी कन्या विद्यालय की सात कन्याओं के शंखवादन से हुआ।
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद रुद्राशंकर मिश्र, स्नेहा बजाज का कथक नृत्य एवं सुचरिता गुप्ता द्वारा उपशास्त्रीय गायन किया गया। वहीं राधाकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज की कन्याओं ने पूरे भारत के अलग अलग राज्यों की कलाओं से सभी को भारतीय कलाओं की विविधता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम को खास बनाया स्विट्जरलैंड की फ़ानी उर्फ मीरा और बनारस घराने में गुरु रविशंकर मिश्र की शिष्य ने। उन्होंने पहले दादारा में देवी स्तुति पर कथकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीस सम्मेलन का थीम सॉन्ग प्रणव और उनकी टीम ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में नादार्चुन क्लाशिकल बैंड की कला ने सभी को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।