{"_id":"5d1318e98ebc3e3cce1c68e5","slug":"police-alert-to-people-from-robbers-and-release-photos-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में घूम रहे हैं ये संदिग्ध लुटेरे, पुलिस ने तस्वीरें जारी कर किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में घूम रहे हैं ये संदिग्ध लुटेरे, पुलिस ने तस्वीरें जारी कर किया अलर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संदिग्ध लुटेरों की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में दो दिन से लगातार लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसे लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने संदिग्ध लुटेरों की सीसी कैमरों में कैद तस्वीरें जारी कर पुलिस से अलर्ट रहने को कहा है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि सभी अपने-अपने थाने की क्राइम टीम के साथ बैंकों और व्यापारी प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। संदिग्ध लुटेरों की फोटो थानों की क्राइम टीम के सभी सदस्यों के मोबाइल पर होनी चाहिए।
3 of 6
पुलिस के मुताबिक इन लुटेरों के पास बजाज की पल्सर-220 सीसी बाइक है। यह लुटेरे दक्षिण भारत या कटिहार के रहने वाले या फिर कंजड़ गैंग के सदस्य हो सकते हैं। एसएसपी ने सारनाथ, आदमपुर, रामनगर, सिगरा, कैंट, लंका, भेलूपुर और रोहनिया इंस्पेक्टर को इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के इर्दगिर्द के होटलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण कर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसएसपी ने थानेदारों को कहा है।
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि वाराणसी के रोहनिया थाना के भुल्लनपुर क्षेत्र में मंगलवार को पुराना जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कबाड़ व्यापारी संतोष कुमार गुप्ता से दो लाख 60 हजार रुपये छीन लिए थे। सूचना पाकर रोहनिया और मंडुवाडीह थाने की पुलिस क्षेत्र के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। जिसके बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसी के आधार पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।