{"_id":"5d11ff998ebc3e12d736c9e9","slug":"madhubani-art-from-mithila-by-bahinapa-foundation-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधुबनी कला को सहेज रही मिथिला की बेटी, पिता की मौत के बाद उठाया सशक्त कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबनी कला को सहेज रही मिथिला की बेटी, पिता की मौत के बाद उठाया सशक्त कदम
पूजा सिंह,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 25 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मधुबनी पेंटिंग भारत और विदेशों में सबसे प्रसिद्ध कलाओं में से एक है। मधुबनी कला मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा, मधुबनी और नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। शुरू में रंगोली के रूप में रहने के बाद यह कला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में कपड़ों, दीवारों और कागजों पर उतर आई है। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
मिथिला की औरतों द्वारा शुरू की गई इस घरेलू चित्रकला का काशी में भी काफी क्रेज है। मिथिला की बेटी वाणी इसके संरक्षण के साथ ही नए हुनर को मंच देने का कार्य कर रही हैं।
3 of 5
वाणी
- फोटो : अमर उजाला
वाणी को यह कला सीखने की ललक हमेशा से थी, लेकिन पढ़ाई के लिए बाहर रहने के कारण इस कला को कभी सीख नहीं पाई। मिथिला की वाणी शादी के बाद बनारस आ गई, लेकिन गर्मी की छुट्टियों में मायके जाकर इस कला को सीखना शुरू किया। इसके बाद वाणी ने मिट्टी के घड़े, साड़ी, सूट, वॉल पर चित्रकारी करना शुरू किया। बनारस में हुए मिथिला मिलन समारोह ने उनकी इस कला को पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
=
पिता की मृत्यु के बाद वाणी ने इस कला से अपनी मां और बेटी को भी जोड़ा। इनके द्वारा साड़ी, कुर्ती, दुपट्टा, टाई, वॉल हैंगिंग और सजावटी समानों पर कि गई मधुबनी चित्रकारी बनारस, इलाहाबाद, कर्नाटक, लखनऊ तक पहुंच रहे हैं। इस कला के संरक्षण के उद्देश्य से वाणी ने मार्च 2019 में सखी बहिनपा फाउंडेशन की स्थापना की। जिससे आब तक 16 महिलाएं जुड़ चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या है मधुबनी कला :
मधुबनी चित्रकारी को मिथिला की कला भी कहा जाता है। इसकी विशेषता चटकीले और विषम रंगों से भरे गए रेखा चित्र या आकृतियां हैं। ये चित्र अपने आदिवासी रूप और चटकीले और मटियाले रंगों के प्रयोग के कारण लोकप्रिय हैं। इसमें खनिज रंजकों का प्रयोग किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।