फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: प्रधानमंत्री को बनारस से बेहद लगाव, 9 साल में 41 दौरों से बदली शहर की काया

Sun, 17 Sep 2023 09:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 09:28 AM IST
सार

PM Modi Birthday: 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर सांसद वाराणसी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बीते नौ साल में पीएम के 41 दौरों ने काशी की सूरत बदल दी है। अपनी पुरातन काया के साथ बनारस ने विकास की नई ऊंचाइयां पाई हैं। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthday Special Prime Minister is very fond of varanasi city changed due to 41 visits in 9 y
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस अवसj पर पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस मोदीमय है। हर जगह अलग ही उत्साह है। पीएम के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए हवन और पूजन के अलावा खास अनुष्ठान किए जा रहे हैं। पीएम मोदी अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाना पसंद करते हैं। वह अपने बर्थडे वाले दिन किसी न किसी खास स्थान पर जाते हैं। जहां पर वह देशवासियों को कुछ न कुछ समर्पित करते हैं। 2018 में उन्होंने अपना जन्मदिन वाराणसी में स्कूल के बच्चों के साथ मनाया था।



नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से सांसद चुने गए थे। इसके बाद से ही इस शहर का नये सिरे से कायाकल्प होना शुरू हो गया। बीते नौ साल में पीएम के 41 दौरों ने काशी की सूरत बदल दी है। अपनी पुरातन काया के साथ बनारस ने विकास की नई ऊंचाइयां पाई हैं। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया के विकास की रफ्तार थम गई थी, उस वक्त भी बनारस में विकास परियोजनाएं गतिमान रहीं। पीएम मोदी के प्रयासों और विकास योजनाओं के बदौलत ही बनारस का यह नया रूप दुनिया के सामने आया है। 
ये भी पढ़ें: शिव की नगरी में मचेगी गणेशोत्सव की धूम, पहली बार होगा महाराष्ट्र का नारदीय कीर्तन

PM Narendra Modi Birthday Special Prime Minister is very fond of varanasi city changed due to 41 visits in 9 y
2018 में पीएम मोदी ने बनारस में मनाया था जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के बारे में देशवासियों को जानने के बारे में काफी उत्सुकता रहती है। खासकर काशीवासियों को पीएम मोदी से ज्यादा लगाव है, वैसे ही पीएम मोदी का भी काशी से बेहद लगाव है। वह बीते नौ साल में वाराणसी का 41 बार दौरा कर चुके हैं। 42वें दौरे पर 23 सितंबर को आने वाले हैं। हर दौरे में पीएम मोदी  वाराणसी के विकास के लिए काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दे देते हैं।

PM Narendra Modi Birthday Special Prime Minister is very fond of varanasi city changed due to 41 visits in 9 y
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो (फाइल) - फोटो : ani

नरेंद्र मोदी के बनारस का सांसद और देश का प्रधानमंत्री बनने से पहले तक बनारस में भी दुश्वारियों का पहाड़ था। दूसरे शहरों की तरह यहां भी बदइंतजामी थी, सड़कें जर्जर, बिजली-पानी का संकट, कुंड-तालाब कब्जे में वगैरह-वगैरह। समय ने करवट ली और यह कहना गलत नहीं होगा कि बड़े ही कम समय में भी किसी शहर में बड़ा बदलाव लाए जा सकने की बनारस एक जीती-जागती मिसाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthday Special Prime Minister is very fond of varanasi city changed due to 41 visits in 9 y
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की चाहत के अनुरूप विकास की ओर बढ़े कदमों ने शहर में लटकते बिजली के तारों को गायब कर दिया। आईपीडीएस की सौगात से शहर की कई कालोनियों और मुहल्लों में बिजली के तार भूमिगत हो गए।  काशी की प्राचीनता से मेल खाते लैंप पोस्टों (हेरिटेज पोल) से निकलती दूधिया रोशनी आपको पूरे शहर में दिखेगी।  वर्तमान में बदलते बनारस की तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती है कि आज जो है, वो कल से बेहतर है, और कल जो होगा, आज से भी शानदार होगा। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthday Special Prime Minister is very fond of varanasi city changed due to 41 visits in 9 y
काशी तमिल संगमम में पीएम मोदी का अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया।

पीएम मोदी वाराणसी में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर के अलावा कई दिग्गजों को घुमा चुके हैं। इसके अलावा 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और 2023 की शुरुआत में काशी-तमिल संगमम के साथ ही हालिया संपन्न जी-20 सम्मेलन की छह बैठकों से काशी का मान देश दुनिया में बढ़ा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed