फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: टूरिज्म के नए केंद्र खिड़किया घाट का लोकार्पण करेंगे पीएम, जल-थल और हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे दीदार

Tue, 07 Dec 2021 11:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
PM modi will inaugurate new center of tourism Khirkiya Ghat able to see from water-land and helicopter in Varanasi
खिड़किया घाट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में टूरिज्म का नया स्पॉट खिड़किया घाट बनकर तैयार है। 35.83 करोड़ की लागत से विकसित घाट की जल, थल और नभ से कनेक्टिविटी का ध्यान रखा गया है। यहां से बस, रेल और हवाई टिकट की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। खिड़किया घाट पर पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

PM modi will inaugurate new center of tourism Khirkiya Ghat able to see from water-land and helicopter in Varanasi
खिड़किया घाट - फोटो : अमर उजाला

चंदौली और बिहार की ओर से आने वाले लोग यहां अपने वाहन खड़े कर नाव से काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देख सकेंगे। घाट पर दो हैलीपैड भी बनाए जाएंगे। अंग्रेजों के जमाने में बने मालवीय पुल के पास खिड़किया घाट को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन के नए केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है। 13 दिसंबर को वाराणसी दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसके लोकार्पण के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

PM modi will inaugurate new center of tourism Khirkiya Ghat able to see from water-land and helicopter in Varanasi
खिड़किया घाट - फोटो : अमर उजाला

फिलिंग स्टेशन से सीएनजी भरवा सकेंगे नाव 
गंगा में चलने वाली सीएनजी नावें खिड़किया घाट में बनाए गए फिलिंग स्टेशन से ईंधन ले सकेंगी। खिड़किया घाट पर डेडिकेटेड ई-रिक्शा कॉरिडोर की कनेक्टिविटी भी दी जाएगी। घाट पर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखा गया है। खिड़किया घाट पर वाटर स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम की सुविधा भी दी जाएगी। फूड प्लाजा के साथ ही आरओ प्लांट और हैंडीक्राफ्ट मार्केट भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi will inaugurate new center of tourism Khirkiya Ghat able to see from water-land and helicopter in Varanasi
पीएम मोदी

इको फ्रेंडली घाट पर हरियाली का रखा ध्यान 
कार्यदायी संस्था के अनुसार, गाबियन और रोटेशन वॉल से तैयार इको फ्रेडली घाट के इर्दगिर्द हरियाली होगी। यह काशी के पुराने घाटों की तरह ही दिखेगा, लेकिन बाढ़ में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। साइनेज बोर्ड पर काशी के महत्वपूर्ण स्थानों, घाटों और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई है। इस घाट को काशी के उत्तरी छोर के आदि केशव से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
PM modi will inaugurate new center of tourism Khirkiya Ghat able to see from water-land and helicopter in Varanasi
कमिश्नर दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि खिड़किया घाट पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। काशी का पहला ऐसा घाट होगा जिसकी कनेक्टिविटी जल, थल और नभ तीनों से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed