{"_id":"61aef11146fb29773b58ef34","slug":"pm-modi-banaras-visit-spend-about-two-and-a-half-hours-in-kashi-vishwanath-temple-before-enter-in-corridor-will-darshan-of-maa-ganga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम का बनारस आगमन: काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताएंगे करीब ढाई घंटे, मां गंगा के दर्शन बाद हाथ में जल लेकर धाम में करेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का बनारस आगमन: काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताएंगे करीब ढाई घंटे, मां गंगा के दर्शन बाद हाथ में जल लेकर धाम में करेंगे प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी करीब तीन घंटे तक मंदिर में गुजारेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश से पहले वे मां गंगा का दर्शन, स्मरण और आचमन करेंगे।
प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचने के तुरंत बाद काशी के कोतवाल काल भैरव से अनुमति लेकर सड़क मार्ग से खिड़किया घाट पहुंचेंगे और यहां क्रूज से ललिता घाट जाएंगे। यहां गंगा तट पर बने गेटवे ऑफ कॉरिडोर के रास्ते हाथ में गंगा जल लेकर धाम में प्रवेश करेंगे। देश के सभी संप्रदायों के प्रमुख संतों के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान करेंगे।
2 of 5
इसके बाद उसी दिन शाम को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती भी निहारेंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में काशी विश्वनाथ धाम के घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ किया जाएगा। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम के निरीक्षण के बाद 13 व 14 दिसंबर के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है।
3 of 5
प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे खिड़किया घाट जाएंगे और गंगा दर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ धाम में दोपहर करीब एक बजे बाबा का अभिषेक कर इस भव्य दरबार को भक्तों को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रूज पर सवार पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद देश भर के संतों से मंदिर चौक पर संवाद करने के बाद क्रूज से रविदास घाट आएंगे और फिर सड़क मार्ग से बनारस रेल कारखाना के अतिथि गृह पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे में बनाए गए रूट में जल, थल और नभ मार्ग को शामिल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2020 में देव दीपावली पर क्रूज से गंगा विहार कर आरती में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
गंगा आरती।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्रियों के साथ देखेंगे गंगा आरती
प्रधानमंत्री 13 दिसंबर की शाम को रविदास घाट से गंगा आरती देखने के लिए क्रूज पर सवार होंगे। इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्रूज पर मौजूद रहेंगे। अगले दिन बरेका सभागार में सुशासन पर मुख्यमंत्रियों को अपने कामकाज का ब्यौरा देना है। इसमें कोरोना टीकाकरण सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर शामिल बिंदुओं पर मुख्यमंत्री प्रस्तुतीकरण भी देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।