फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: बस कुछ घंटे और....कल बनारस में 4 घंटे 50 मिनट रहेंगे पीएम मोदी, रोपवे सहित इन योजनाओं की देंगे सौगात

Thu, 23 Mar 2023 08:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Tomorrow for 4 hours 50 minutes will gift these Projects including ropeway
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

करीब चार माह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब 20 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। पीएम मोदी  24 मार्च को वाराणसी में चार घंटे 50 मिनट रहेंगे। वो सुबह 9:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली रवाना होंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी तीन सड़क मार्ग से गुजरेंगे। पीएम की अगवानी व स्वागत के लिए काशी के लोग सड़क किनारे मौजूद रहेंगे। इस दौरान जगह-जगह शंखनाद और पुष्पवर्षा से पीएम का स्वागत होगा।


चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 1780 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
ये भी पढ़ें: मुस्लिम शिल्पियों के बनाए अंगवस्त्रम से होगा पीएम मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें

PM Modi Varanasi Visit Tomorrow for 4 hours 50 minutes will gift these Projects including ropeway
पीएम मोदी वाराणसी में (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वाराणसी एयरपोर्ट से वे हेलिकाॅप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे।  दोपहर 12 बजे संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से संपूर्णानंद तक पीएम सड़क मार्ग से ही आएंगे।

PM Modi Varanasi Visit Tomorrow for 4 hours 50 minutes will gift these Projects including ropeway
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही छोटे टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) और टीबी मरीजों के परिवार की देखभाल का मॉडल भी लांच करेंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:  वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे PM, फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का भी होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Tomorrow for 4 hours 50 minutes will gift these Projects including ropeway
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी इस दौरे में काशीवासियों को 29 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और 20 का लोकार्पण करेंगे।  देश की पहली पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच रोपवे का काम शुरू हो जाएगा। यह परियोजना 644.49 करोड़ रुपये की है।
ये भी पढ़ें: कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर: PM Modi के आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन, नोट कर लें समय

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Tomorrow for 4 hours 50 minutes will gift these Projects including ropeway
वाराणसी में रोपवे स्टेशन का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

 भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन ) से गोदौलिया चौराहे तक चलेगा। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर व दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। जाम की समस्या नहीं रहेगी। इसका फायदा पर्यटन कारोबार को मिलेगा। देशी -विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। कैंट रेलवे स्टेशन के पास ही रोडवेज बस स्टेशन है। इसलिए कैंट पर रोपवे स्टेशन बनने से ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले दोनों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed