फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Will address One World TB Summit floating chasing room

PM Modi Varanasi Visit: कल वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे PM, फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का भी होगा शिलान्यास

Thu, 23 Mar 2023 04:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 04:57 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को टीबी मुक्त करने के अभियान को गति देंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित  वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Will address One World TB Summit floating chasing room
करीब चार माह बाद वाराणसी आएंगे पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व क्षय रोग दिवस पर गंगा की पावन धारा पर बसी काशी से देश को टीबी मुक्त करने के अभियान को गति देंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 मार्च को आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही छोटे टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) और टीबी मरीजों के परिवार की देखभाल का मॉडल भी लांच करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर बनने वाले प्रदेश के पहले फ्लोटिंग चेंजिंग रूम और का शिलान्यास और देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीबी को समाप्त करने के लिए अभिनव पहल करने वाले राज्य, केंद्रशासित राज्य और जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। यहीं भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी की जाएगी।

विज्ञापन

देश के सभी ग्राम पंचायत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इससे पहले मार्च 2018 में नई दिल्ली में आयोजित टीबी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने निर्धारित समय से पांच साल पहले 2025 तक टीबी के इलाज से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नवरात्र के पहले दिन विंध्य धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, माता के जयकारे से गुलजार रहा त्रिकोण पथ

जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, स्वागत की तैयारियां पूरी

PM Modi Varanasi Visit Will address One World TB Summit floating chasing room
पीएम मोदी के आगमन से पहले चौराहों को सजाया जा रहा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियोंऔर यहां आने वाले भक्तों की काशी विश्वनाथ धाम तक की राह सुगम करने के लिए देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे। करीब पांच घंटे के प्रवास पर आ रहे पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 1780 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक 645 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पैसेंजर रोपवे का शिलान्यास करेंगे। 3.75 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना में पांच स्टेशन बनेंगे। इससे पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। नमामि गंगे योजना के तहत 5.5 करोड़ रुपये की लागत से भगवानपुर बनने वाले 55 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और खेलो इंडिया के तहत सिगरा स्टेडियम में 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फेज 2 और 3 के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। 

एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से मिलेगा रोजगार

PM Modi Varanasi Visit Will address One World TB Summit floating chasing room
रोप-वे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

नमामि गंगे योजना के तहत 5.5 करोड़ रुपये की लागत से भगवानपुर बनने वाले 55 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और खेलो इंडिया के तहत सिगरा स्टेडियम में 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फेज 2 और 3 के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। रोजगार के नए अवसरों के लिए प्रधानमंत्री हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सेवापुरी के इसरवर गांव में प्रस्तावित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।
भरथरा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 63 ग्राम पंचायतों के तीन लाख लोगों शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 19 पेयजल योजनाओं को समर्पित करेंगे। ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पीएम मिशन के तहत 59 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

एकीकृत पैक हाउस का लोकार्पण

PM Modi Varanasi Visit Will address One World TB Summit floating chasing room
करखियावं इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर बनने वाले प्रदेश के पहले फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का शिलान्यास करेंगे। गंगा स्नान के बाद चेंजिंग रूम में भक्त वस्त्र धारण कर सकेंगे। किसानों को फल व सब्जियों के निर्यात से जोड़ने के लिए करखियांव में बनकर तैयार एकीकृत पैक हाउस को भी पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके अलावा राजघाट और महमूरगंज के सरकारी स्कूलों के पुनर्विकास, शहर की सड़कों का सुंदरीकरण और छह पार्क और तालाबों के पुनर्विकास के कार्यों को लोकार्पित करेंगे। भेलूपुर जल संस्थान परिसर में दो मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 800 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र, चांदपुर औद्योगिक आस्थान के सुदंरीकरण के काम को भी काशी की जनता को समर्पित करेंगे।

नए एटीसी टॉवर से होगी विमानों की निगरानी

PM Modi Varanasi Visit Will address One World TB Summit floating chasing room
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।

प्रधानमंत्री बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीसी टॉवर सहित विभिन्न अन्य परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे। इसके साथ ही केदारेश्वर, विश्वेश्वर और ओंकारेश्वर खंड परिक्रमा मार्ग और मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम पीएम के हाथों शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed