Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम ने षोडशोपचार पूजा की और त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया।
पीएम के काशी दौरे की तस्वीरें: बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का रोड शो, ढोल-नगाड़े और शंखनाद से गूंजा शहर
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:22 AM IST
सार
PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए पीएम बरेका से विश्वनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान छह स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन