फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, तालियों की थाप से बढ़ाया उत्साह

Sat, 23 Sep 2023 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
PM Modi mesmerized after watching cultural presentation on stage in varanasi cheered with applause
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

साज, गीत और संगीत के साथ कलाकारों की जुगलबंदी ने ऐसा समा बांधा कि वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का कोना-कोना सुरों के सप्तक से तरंगित हो उठा। श्रोता के रूप में जब प्रधानमंत्री मौजूद हों तो आयोजन खुद ब खुद विशिष्ट बन जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी की जनता भी मिले सुर मेरा तुम्हारा की धुन पर सम्मोहित नजर आई। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में  शनिवार शाम वाराणसी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलाकारों की हर थाप पर तालियों की थाप से थाप मिलाते हुए कलाकारों की प्रस्तुतियों के सम्मोहन में बंधे नजर आए। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके बाद दिव्यांग कलाकारों ने होली खेल रहे नंदलाल...की सुमधुर प्रस्तुति दी। 

PM Modi mesmerized after watching cultural presentation on stage in varanasi cheered with applause
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तबला, पखावज, सितार, शहनाई, सारंगी, नगाड़ा, बांसुरी के वाद्यवृंद की प्रस्तुतियां भी मनमोहक रहीं। सात से अधिक वाद्ययंत्रों की सामूहिक प्रस्तुतियों ने ईश्वर एक है का भाव पेश किया। इसके बाद कजरी, चैती, होरी और दादरा का गायन भी शानदार रहा। 

PM Modi mesmerized after watching cultural presentation on stage in varanasi cheered with applause
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बनारसी कजरी मिर्जापुर कइला गुलजार हो...की प्रस्तुति ने तो सभागार में मौजूद हर शख्स ताल से ताल मिला रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi mesmerized after watching cultural presentation on stage in varanasi cheered with applause
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

देश भर के शास्त्रीय नृत्य की एक एक करके प्रस्तुतियां आरंभ हुईं तो दर्शकों को क्षण भर के लिए यह विश्वास ही नहीं हुआ कि महीने भर की तैयारी के बाद कलाकार ये प्रस्तुतियां दे रहे हैं। नृत्य के कोलॉज में भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली समेत लोकनृत्य भी पेश हुआ। 

विज्ञापन
PM Modi mesmerized after watching cultural presentation on stage in varanasi cheered with applause
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के अंत में संसद सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लेने वाले 124 कलाकारों ने मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा...की धुन पर गायन, वादन और नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति से रुद्राक्ष के मंच पर संपूर्ण भारत की कला, संस्कृति और एकता के दर्शन कराए। इसके साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed