कोरोना काल में पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रवास के लिए पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 किलोमीटर नौकायन और 66 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से पूरा करेेेंगे। इससे पहले पीएम राजघाट पर देव दीपावली पर सजने वाली दीपमाला का पहला दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे। चेत सिंह घाट पर होने वाले लेजर शो में प्रधानमंत्री के समक्ष काशी, शिव और गंगा का महात्म्य प्रस्तुत किया जाएगा।
कोरोना काल में पहली बार काशी आ रहे पीएम मोदी, 12 किमी नौकायन, 66 किमी सड़क का सफर, होगी पुष्पवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम करीब साढ़े पांच बजे गंगा घाट पर पहला दीपक जलाने के लिए पीएम मोदी जल मोटर यान से दीपक की रोशनी से रोशन हुए घाटों का अवलोकन करेंगे। मनोहारी दृश्यों के बीच गंगा विहार करते हुए पीएम मोदी चेत सिंह घाट पहुंचेंगे। जहां 10 मिनट का लेजर शो को देखेंगे। इसमें कठपुतली के माध्यम से काशी, शिव व गंगा के महात्म को दर्शाया जाएगा।
इसे देखने के बाद पीएम मोदी जल मोटर यान से सीधे संत रविदास घाट जाएंगे जहां बनी जेटी पर उतर कर कार से लंका होते हुए भिखारीपुर मोड़, बरेका, ककरमत्ता फ्लाइओवर होते हुए मंडुआडीह, लहरतार से चौकाघाट घाट फ्लाइओवर पर गुजरते हुए मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार, गिलट बाजार, तरना, हरहुआ होते हुए रिंग रोड से सारनाथ जाएंगे।
पुष्पवर्षा कर पीएम का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता
भाजपा ने काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को वाराणसी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की योजना बनाई है। पीएम मोदी के तय यात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल-नगाड़े व गाजे- बाजे एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।