फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी जन्मदिन स्पेशल : प्रधानमंत्री को काशी से बेहद लगाव, जानें कितनी बार वाराणसी का दौरा किया

Tue, 17 Sep 2019 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Sep 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
pm modi birthday how much time modi visit in his constituency varanasi
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज 69 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाना पसंद करते हैं। वह अपने बर्थडे वाले दिन किसी न किसी खास स्थान पर जाते हैं। जहां पर वह देशवासियों को कुछ न कुछ समर्पित करते हैं। इस साल वह गुजरात के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सरदार सरोवर डैम पर नर्मदा पूजन किया। पिछली बार उन्होंने अपना जन्मदिन काशी में स्कूल के बच्चों के साथ मनाया था।

pm modi birthday how much time modi visit in his constituency varanasi

पीएम मोदी के बारे में देशवासियों को जानने के बारे में काफी उत्सुकता रहती है। खासकर काशीवासियों को पीएम मोदी से ज्यादा लगाव है, वैसे ही पीएम मोदी का भी काशी से बेहद लगाव है। वह कई बार काशी आ चुके हैं। वह वाराणसी का 20 बार दौरा कर चुके हैं। समय-समय पर वह काशी का दौरा करने आते हैं, और वाराणसी के विकास के लिए काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दे देते हैं।

pm modi birthday how much time modi visit in his constituency varanasi

पीएम मोदी 7 जुलाई को आखिरी बार आए थे। यहां उन्होंने पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर पौधरोपण किया। इसके साथ ही वह वाराणसी के मान महल में वेधशाला पहुंचे। इससे पहले ना तो किसी राज्य का राजा और ना ही किसी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इस अनोखे वेधशाला का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi birthday how much time modi visit in his constituency varanasi

वाराणसी के मान महल में वेधशाला बनने के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री शनिवार को यहां पहुंचा। इससे पहले ना तो किसी राज्य का राजा और ना ही किसी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इस अनोखे वेधशाला का निरीक्षण किया था। राजा मान सिंह ने 1600 ई. में मान महल और घाट का निर्माण कराया।

विज्ञापन
pm modi birthday how much time modi visit in his constituency varanasi

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आए। वह यहां काशीवासियों को धन्यवाद देने के लिए आए थे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर उसके बाद टीएफजी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उस दौरान उनके साथ वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed